Move to Jagran APP

6 सालों में नए साल की सबसे सर्द शुरुआत, जानिये- क्यों एक-दो दिन में मिलेगी राहत

हालांकि, दिन भर चटक धूप रहने से दिल्लीवासियों को अन्य दिनों की अपेक्षा ठिठुरन से कुछ राहत मिली। राहत का यह दौर दो जारी रहेगा। तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी।

By Edited By: Updated: Wed, 02 Jan 2019 08:41 AM (IST)
Hero Image
6 सालों में नए साल की सबसे सर्द शुरुआत, जानिये- क्यों एक-दो दिन में मिलेगी राहत

नई दिल्ली, जेएनएन। खतरनाक प्रदूषण स्तर के बीच 2019 की शुरुआत छह सालों के दौरान सबसे सर्द रही। 2013 के बाद इस बार न्यूनतम तापमान सिर्फ चार डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, दिन भर चटक धूप रहने से दिल्लीवासियों को अन्य दिनों की अपेक्षा ठिठुरन से कुछ राहत मिली। राहत का यह दौर दो दिन औ जारी रहेगा। तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी। इसके बाद फिर तापमान कम होने लगेगा। इस बार नए साल पर कोहरा भी नहीं रहा।

साल के पहले दिन मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लोदी रोड का तापमान 4.0 डिग्री, जाफरपुर का 4.6 और मुंगेशपुर का 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली एनसीआर की बात करें तो मंगलवार को भी सबसे ठंडा गुरुग्राम रहा, जहा का तापमान महज 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और हवा की दिशा दक्षिण पूर्वी होने से एक दो दिनों तक ठिठुरन से कुछ राहत रहेगी। इस दौरान तापमान में हल्की वृद्धि होगी और यह क्रमश: 24 और छह डिग्री तक रहेगा।

स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार पांच और छह जनवरी को हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी और कोहरा भी हो सकता है।  

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।