Move to Jagran APP

JDU के पूर्व विधायक पर दोस्त की बीवी को गोली मारने का आरोप, यूपी से गिरफ्तार

नए साल (2019) के जश्न के दौरान 31 दिसंबर की रात को दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के मांडी गांव के एक फार्म हाउस में चलने से एक महिला घायल हो गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया।

By JP YadavEdited By: Updated: Wed, 02 Jan 2019 02:52 PM (IST)
Hero Image
JDU के पूर्व विधायक पर दोस्त की बीवी को गोली मारने का आरोप, यूपी से गिरफ्तार

नई दिल्ली, जेएनएन। नए साल (2019) के जश्न के दौरान 31 दिसंबर की रात को दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के मांडी गांव के एक फार्म हाउस में गोली चलने से एक महिला घायल हो गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि यह फार्म हाउस जेडीयू के पूर्व विधायक राजू सिंह का है। इस पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू सिंह और उनके ड्राइवर हरी सिंह को यूपी के कुशीनगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो पूर्व विधायक की पत्नी भी सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार होंगी। 

पुलिस के मुताबिक, पूर्व विधायक राजू सिंह और ड्राइवर हरी सिंह को कुशीनगर से दिल्ली लाया जा रहा है।

घटनाक्रम के मुताबिक, नए साल पर जश्न के दौरान फॉर्म हाउस पर पूर्व जेडीयू विधायक राजू सिंह और उसका ड्राइवर हरी सिंह दोनों फायरिंग कर रहे थे। ड्राइवर राइफल चला रहा था और राजू सिंह पिस्टल चला रहा था। बताया जा रहा है कि महिला अर्चना को जो गोली लगी है वह राजू सिंह की फायरिंग से ही लगी है। अर्चना आर्किटेक्ट का काम करती हैं और उनके पति का नाम विकास है। 

राजू सिंह की पत्नी भी होगी गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि घटना के बाद सबूत मिटाने का भी प्रयास किया गया। सूत्रों का कहना है कि पूर्व विधायक की पत्नी को भी गिरफ्तार किया जाएगा, क्योंकि उसने सबूत मिटाने में मदद की थी। खून साफ कराने में राजू सिंह के नौकर, ड्राइवर और पत्नी भी शामिल थी। पूर्व विधायक की पत्नी बिहार से एमएलसी रह चुकी है।

घायल महिला अर्चना के पति विकास पूर्व विधायक के भाई का दोस्त हैं और इसी वजह से मुलाकात होती रहती थी। सबूत मिटाने में रामेंद्र नाम का शख्स भी शामिल है, जो पूर्व विधायक का खास है उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी सामने आई है कि पूरी पार्टी में करीब 70 लोग थे और डांस फ्लोर पर करीब 35 लोग थे। 

जानकारी के मुताबिक, बिहार के साहेबगंज के पूर्व विधायक राज कुमार सिंह राजू की फायर‍िंग में उनके दोस्त विकास  की पत्नी अर्चना के सिर में गोली लगी है। घायल अर्चना को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना के बाद  पूर्व विधायक फरार हो गए थे। पूर्व विधायक की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस ने यूपी, बिहार समेत अन्य प्रदेशों की पुलिस से संपर्क कर तस्वीर व उनके वाहन का नंबर जारी किया था।

बताया गया कि दिल्ली एनसीआर फतेहपुर बेरी इलाके में पूर्व विधायक का फार्म हाउस है। सोमवार की रात वहीं पर न्यू ईयर पार्टी चल रही थी। इसमें पूर्व विधायक ने दो-तीन राउंड गोली चलाई। इसमें उनके नजदीकी दोस्त विकास की पत्नी अर्चना के सिर में गोली लग गई। घटना के बाद वहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच मामला पुलिस के पास पहुंचते देख गिरफ्तारी की भय से पूर्व विधायक वहां से भाग निकले। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि फार्म हाउस से दो राइफल और 800 बुलेट्स बरामद हुई है। 

यह है पूरा मामला
31 दिसंबर, 2018 की रात को जेडीयू के पूर्व विधायक राजू सिंह के दिल्ली स्‍थित फार्म हाउस हाउस पर न्यू ईयर की पार्टी चल रही थी। आरोप है कि जश्न मनाने के दौरान राजू सिंह फायरिंग करने लगे। इस बीच एक गोली 42 साल के महिला के सिर में जा लगी। यह महिला राजू सिंह के खास दोस्त की पत्नी है। 

तीन राउंड की फायरिंग, मचा बवाल
वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, पूर्व विधायक ने अचानक दो से तीन राउंड फायरिंग कर दी। पार्टी में राजू सिंह के दोस्त  भी अपनी पत्नी के साथ आए थे। फायरिंग के दौरान एक गोली विकास की पत्नी अर्चना के सिर में लग गई। गंभीर हालत में उन्हें वसंत कुंज स्थित फोर्टिज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के पति विकास गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 307/201/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सिर में गोली लगते ही जमीन पर गिर गई अर्चना
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि न्यू ईयर पार्टी के दौरान फार्म हाउस पर जश्न का माहौल था। किसी ने कल्पना तक नहीं की थी कि ऐसी घटना होगी। इस बीच अचानक फायरिंग शुरू हो गई। कुछ देर में लोगों ने देखा कि अर्चना अचानक गिर पड़ी। वह फर्श पर पड़ी तड़क रही थीं और गोली उनके सिर में लगी थी।

पूर्व विधायक की मां के नाम पर फार्म हाउस
जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, फार्म हाउस बिहार के पूर्व विधायक राजू सिंह की मां के नाम पर, लेकिन यहां पर राजू सिंह ही आते-जाते हैं और वहीं इसकी देखभाल भी करते हैं। 

दिल्ली-एनसीआर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।