Move to Jagran APP

गठबंधन की उम्मीद कम, मगर इन्कार नहीं

राज्य ब्यूरो,नई दिल्ली लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) विपक्ष के गठबंधन का हिस्सा

By JagranEdited By: Updated: Wed, 02 Jan 2019 08:00 PM (IST)
Hero Image
गठबंधन की उम्मीद कम, मगर इन्कार नहीं

राज्य ब्यूरो,नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) विपक्ष के गठबंधन का हिस्सा होगी या नहीं यह अब भी साफ नहीं है। पार्टी का मानना है कि भाजपा को हराने के लिए यदि उसे किसी भी पार्टी से समझौता करना पड़ा तो वह तैयार है। यदि कोई अन्य पार्टी भी भाजपा को हराती है तो आप उस क्षेत्र से अपने उम्मीदवार को हटा लेगी। आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि चुनाव को लेकर पार्टी ने सभी विकल्प खुले रखे हैं। हम भाजपा की तानाशाही को खत्म करने के लिए विभिन्न दलों से संबंध रखने या समझौता करने के लिए तैयार हैं। देश में परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। देश में भाजपा के आने के बाद स्थिति बदल गई है। पिछले कुछ दिनों से देश में राजनीति काफी तेजी से बदल रही है। पार्टी इस बदलाव पर नजर बनाए हुए है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली, पंजाब व हरियाणा में कांग्रेस के साथ भी आप के गठबंधन को लेकर पिछले कुछ माह से अटकलें लगाई जा रही हैं। मगर इस पर भी पार्टी स्थिति साफ नहीं कर रही है। इस बारे में पूछे जाने पर राय ने गोलमोल जवाब दिया है। उनका कहना है कि पार्टी तीनों राज्यों में चुनाव प्रचार अभियान में जुट रही है।

पार्टी गठबंधन को लेकर इन्कार भी नहीं कर रही है। मगर पार्टी के सूत्र बताते हैं कि अब गठबंधन की बात न के बराबर है। पार्टी अपने पूरे दमखम से चुनाव लड़ने जा रही है। चुनाव लड़ने के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। प्रत्याशी भी तय हो रहे हैं। ऐसे में गठबंधन के हालात नहीं दिख रहे हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।