Move to Jagran APP

पूर्व विधायक राजू ¨सह व चालक उत्तर प्रदेश से दबोचे

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : नववर्ष के दौरान हर्ष फाय¨रग करने के आरोपित जेडीयू के पूर्व विधायक

By JagranEdited By: Updated: Wed, 02 Jan 2019 09:31 PM (IST)
Hero Image
पूर्व विधायक राजू ¨सह व चालक उत्तर प्रदेश से दबोचे

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : नववर्ष के दौरान हर्ष फाय¨रग करने के आरोपित जेडीयू के पूर्व विधायक राजू सिंह व उनके चालक हरि सिंह को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में फाजिलनगर बाजार से मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व विधायक अपने रिश्तेदार के यहां छिपा था। दोनों पर फतेहपुरबेरी के फार्महाउस में न्यू ईयर पार्टी के दौरान फाय¨रग करने का आरोप है। इसमें महिला आर्किटेक्ट अर्चना गुप्ता (42) गोली लगने से घायल हो गई थीं। वारदात के बाद आरोपित बिहार भागने की फिराक में था, ताकि सियासी प्रभाव का फायदा उठा सके। हालांकि, उसे बीच में ही दबोच लिया गया। दक्षिणी दिल्ली जिला के पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि दोनों को दिल्ली लाया जा रहा है।

अर्चना गुप्ता के पति विकास गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह रीयल एस्टेट का काम करते हैं और राजू ¨सह के भाई से उनकी दोस्ती है। उन्हीं के बुलावे पर दोनों पार्टी में गए थे। राजू वर्ष- 2010 में जेडीयू के टिकट पर मुजफ्फरपुर के साहबगंज विधानसभा से चुनाव जीता था। वह आमतौर पर बिहार में ही रहता था, लेकिन परिवार यहां होने की वजह से अक्सर दिल्ली आता रहता था।

गौरतलब है कि न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर आरोपित ने अपने फार्महाउस पर 40-50 लोगों को पार्टी में बुलाया था। देर रात सभी मेहमान शराब के नशे में धुत होकर नाच रहे थे। इसी बीच आरोपित पूर्व विधायक ने तीन राउंड गोली चलाई। एक गोली अर्चना गुप्ता के सिर में लगी। गोली लगने के बाद मामले को दबाने का प्रयास किया गया। लेकिन, महिला के उपचार के बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी थी। दो रायफल, पिस्तौल सहित मिले 800 कारतूस

वारदात के बाद पुलिस ने राजू सिंह केफार्म हाउस की तलाशी ली है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यहां से पुलिस को दो रायफल, एक पिस्तौल और 800 कारतूस मिले हैं। आशंका है कि आरोपित ने किसी एक रायफल या पिस्तौल से तीन राउंड फाय¨रग की। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फार्महाउस से मिले 800 कारतूस वैध हैं या अवैध। इसके लिए आरोपित पूर्व विधायक के लाइसेंस की जांच की जा रही है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।