Move to Jagran APP

गोली चलाने वाले का अब तक सुराग नहीं

नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न के दौरान उस्मानपुर में गोली चलाने वाले का अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। यहां गोली लगने के कारण दस साल के रिहान नामक मासूम की मौत हो गई थी। परिवार ने जान बूझकर रंजिश में बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है, वहीं जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में आरोपित की गिरफ्तारी से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि हर्ष फाय¨रग के दौरान गोली चलने से बच्चे की मौत हुई है।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 02 Jan 2019 09:36 PM (IST)
Hero Image
गोली चलाने वाले का अब तक सुराग नहीं

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : नए साल की पूर्व संध्या जश्न के दौरान उस्मानपुर में गोली चलाने वाले का अब तक सुराग नहीं लग सका है। यहां हर्ष फायरिंग में दस साल के रिहान की मौत हो गई थी। रिहान के परिवार ने जान-बूझकर रंजिश में बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी से पहले इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि हर्ष फाय¨रग के दौरान गोली चलने से बच्चे की मौत हुई है।

सूत्रों की मानें तो पुलिस को इस मामले में कुछ वीडियो क्लिप मिले हैं, जो मौके पर लोगों ने मोबाइल से बनाए थे। इसमें कुछ लड़के हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। इस आधार पर पुलिस ने दो-तीन लड़कों को हिरासत में भी लिया है लेकिन गोली चलाने वाले का पता नहीं चल पाया है। पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हैं। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

------------

वेलकम इलाके में हुई घटना में जेल भेजा गया आरोपित

वेलकम इलाके में नए साल के स्वागत में केक काटने के दौरान गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें 13 वर्षीय किशोर सुहैल गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार देर रात साकिब नामक युवक को गिरफ्तार किया था। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, केक काटने के दौरान साकिब के हाथ में पिस्टल थी। उसने पिस्टल का ट्रिगर दबा दिया और गोली चल गई। गोली सीधे सुहैल के कंधे में जा लगी। सुहैल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। सुहैल नौवीं कक्षा का छात्र है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।