Move to Jagran APP

पति से नाराज महिला ने लगाई गंगनहर में छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान

गोताखोरों ने करीब एक किलोमीटर दूर गंगनहर में कूदी महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। जिसके बाद गोताखोरों ने महिला को गंगनहर चौकी पुलिस को सौंप दिया।

By Edited By: Updated: Thu, 03 Jan 2019 07:16 PM (IST)
Hero Image
पति से नाराज महिला ने लगाई गंगनहर में छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान
मुरादनगर, जेएनएन। पति से मनमुटाव के चलते मेरठ निवासी एक महिला ने बुधवार सुबह गंगनहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंगनहर पर मौजूद गोताखोरों की नजर महिला पर पड़ गई और उन्होंने समय रहते महिला को सकुशल गंगनहर से बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक महिला वन विभाग कार्यालय के सामने स्थित गंगनहर घाट पर पहुंची और उसने गंगनहर में छलांग लगा दी। इसी दौरान वहां मौजूद गोताखोर एहसान, दीपक, मोबीन व सनव्वर की नजर गंगनहर में छलांग लगाने वाली महिला पर पड़ गई। जिसके बाद गोताखोरों ने महिला को बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगा दी।

गोताखोरों ने करीब एक किलोमीटर दूर गंगनहर में कूदी महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। जिसके बाद गोताखोरों ने महिला को गंगनहर चौकी पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला के परिजनों को इस संबंध में सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में गंगनहर चौकी प्रभारी उपदेश यादव ने बताया कि महिला ने पति से मनमुटाव के चलते गंगनहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। महिला व उसके परिजनों को समझाने के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।