Move to Jagran APP

केजरीवाल झूठ के सहारे लड़ना चाहते हैं लोकसभा चुनाव : शीला दीक्षित

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभियान समिति की बैठक में शीला ने कहा कि चुनाव समितियों का गठन जिला व विधानसभा में भी किया जाना चाहिए।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Tue, 26 Feb 2019 09:20 AM (IST)
Hero Image
केजरीवाल झूठ के सहारे लड़ना चाहते हैं लोकसभा चुनाव : शीला दीक्षित
नई दिल्ली, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल झूठ के प्रचार के बल पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। ऐसे में कांग्रेस को दिल्ली की जागरूक जनता को केजरीवाल के फरेब और झूठ से अवगत कराना होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे उठ खड़े हों और लोकसभा चुनाव में आप और भाजपा को परास्त करने के लिए जी जान से जुट जाएं। आम आदमी पार्टी की झूठ और भाजपा की फरेब की नीतियों का भंडाफोड़ करना कांग्रेस के अभियान का प्रमुख हिस्सा होगा। सोमवार को प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभियान समिति की बैठक में शीला ने कहा कि चुनाव समितियों का गठन जिला व विधानसभा में भी किया जाना चाहिए।

ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के चुनाव अभियान से जोड़ना होगा। अभियान समिति के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता जागरूक है और वह भाजपा और आम आदमी पार्टी को जवाब देना जानता है।

बैठक में अभियान समिति के उपाध्यक्ष परवेज़ हाशमी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसूफ, देवेन्द यादव, राजेश लिलौथिया, पूर्व सांसद महाबल मिश्र, रमेश कुमार और जे.के. जैन, पूर्व मंत्री डा ए के वालिया, मंगत राम सिंघल, रमाकांत गोस्वामी, राजकुमार चौहान, डॉ. नरेन्द्र नाथ, डॉ किरण वालिया, प्रदेश प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार कोचर आदि मौजूद रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।