Move to Jagran APP

भाजपा नेताओं को पढ़ाया मीडिया का पाठ

लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर भाजपा अपनी मीडिया इकाई को दुरुस्त करने में जुट गई है। नेताओं को मीडिया का पाठ पढ़ाया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि किस तरह से मीडिया के सामने अपनी पार्टी का पक्ष रखना है। इसे लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा में कार्यशाला आयोजित की गई। तीन सत्रों में विभाजित इस कार्यशाला में लोकसभा चुनाव प्रचार की रणनीति और नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई। सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म का प्रभावी ढंग से प्रयोग करने पर बल दिया गया।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 27 Feb 2019 08:20 PM (IST)
Hero Image
भाजपा नेताओं को पढ़ाया मीडिया का पाठ

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अपनी मीडिया इकाई को दुरुस्त करने में जुट गई है। नेताओं को मीडिया का पाठ पढ़ाया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि किस तरह से मीडिया के सामने अपनी पार्टी का पक्ष रखना है। इसे लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा में कार्यशाला आयोजित की गई। तीन सत्रों में विभाजित इस कार्यशाला में लोकसभा चुनाव प्रचार की रणनीति और नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई। सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म का प्रभावी ढंग से प्रयोग करने पर बल दिया गया।

उद्घाटन सत्र को राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित्र पात्रा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनकल्याण से संबंधित योजनाओं के नवीनतम आंकड़ों की जानकारी रखनी चाहिए। गोपाल अग्रवाल ने पदाधिकारियों को बताया कि किस प्रकार जनधन और अन्य योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का जीवन स्तर को बेहतर किया जा रहा है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पदाधिकारियों को अपना अधिकतम समय पार्टी के लिए देने को कहा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब केवल 50 दिन देश हैं। पदाधिकारियों को मोदी सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों और केजरीवाल सरकार की असफलताओं को मीडिया के माध्यम से जनजन तक पहुंचाने को कहा।

लोकसभा चुनाव प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने चुनावी रणनीति की जानकारी दी। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से मीडिया के सामने रखने पर बल दिया। वर्कशाप में प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया, मीडिया प्रभारी प्रत्युष कंठ, सह-प्रभारी नीलकांत बख्शी, मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा सहित प्रदेश प्रवक्ता व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।