Move to Jagran APP

सांसद ने तीन दिवसीय विज्ञान मेले का किया शुभारंभ

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम की ओर से ब्रह्मपुरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षकों को जोनल अवार्ड से सम्मानित भी किया। मेन रोड एक्स ब्लॉक ब्रह्मपुरी का नामकरण स्वर्गीय साहब सिंह चौहान मार्ग किया। एक्स ब्लॉक ब्रह्मपुरी स्कूल की छह स्मार्ट क्लासों अभिभावक प्रतीक्षालय गार्ड रूम व हर दयाल म्यूनिसिपल हैरिटेज पब्लिक लाइब्रेरी ब्रह्मपुरी एक्स ब्लॉक में मनोरंजन केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय निगम पार्षद व पूर्वी निगम में शिक्षा समिति के चेयरमैन राजकुमार बल्लन ने की। 

By JagranEdited By: Updated: Wed, 27 Feb 2019 10:19 PM (IST)
Hero Image
सांसद ने तीन दिवसीय विज्ञान मेले का किया शुभारंभ

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम की ओर से ब्रह्मपुरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षकों को जोनल अवार्ड से सम्मानित भी किया। मेन रोड एक्स ब्लॉक ब्रह्मपुरी का नामकरण स्वर्गीय साहब सिंह चौहान मार्ग किया। एक्स ब्लॉक ब्रह्मपुरी स्कूल की छह स्मार्ट क्लासों, अभिभावक प्रतीक्षालय, गार्ड रूम व हर दयाल म्यूनिसिपल हैरिटेज पब्लिक लाइब्रेरी ब्रह्मपुरी एक्स ब्लॉक में मनोरंजन केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय निगम पार्षद व पूर्वी निगम में शिक्षा समिति के चेयरमैन राजकुमार बल्लन ने की। 

इस मौके पर सांसद ने कहा कि काम करना भाजपा की कार्य संस्कृति है। एक साथ इतने कार्यों का लोकार्पण करना उदाहरण मात्र है। उन्होंने कहा कि जनहित और संपूर्ण विकास हमारे मूल सिद्धात में है। दिल्ली सरकार के पास 58,000 करोड़ रुपये का बजट है। अगर इसका सदुपयोग किया जाता तो दिल्ली में अभाव का अंत हो गया होता। लेकिन बेईमानी, झूठ और धोखा उनकी संस्कृति में है, जिसका खामियाजा पूर्वी दिल्ली निगम को भुगतना पड़ रहा है। हमारे संसदीय क्षेत्र के निगम पार्षदों ने जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा करने के लिए सांसद निधि से 25 करोड़ रुपये देकर विकास की गति को रुकने नहीं दिया। इन विकास कार्यो में अंत्योदय की झलक दिख रही है।

इस अवसर पर महापौर बिपिन बिहारी सिंह, पार्षद रेखा सिन्हा, केके अग्रवाल, नीता बिष्ट, कुसुम तोमर, शिक्षा निदेशक एके सिंह, उप निदेशक अंबुज कुमार, प्रधानाचार्य विनोद कुमार, जिला अध्यक्ष अजय महावर व कैलाश जैन, पूर्व पार्षद चौधरी महक सिंह व सत्या शर्मा के अलावा डॉ. यूके चौधरी, आनंद त्रिवेदी, राम नरेश पाराशर, सुशील चौधरी, सर्बेन्दर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, शिक्षक नेता महिपाल सिंह मौजूद रहे। कई शिक्षक व कर्मचारी हुए सम्मानित

ब्रह्मपुरी स्कूल में आयोजित विज्ञान मेले के मौके पर सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का सम्मान प्रखरजोत कौर अरोड़ा, पंकज कुमार सिंह, स्वाति मलिक, प्रेमप्रकाश और वंदना शर्मा सहित 17 शिक्षकों को दिया गया। इसके अलावा चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और दो सर्वोत्तम विद्यालय का पुरस्कार भी दिया गया। इस त्रिदिवसीय विज्ञान मेले में छात्रों की सहभागिता एवं अध्यापकों के मार्गदर्शन में 80 मॉडल तैयार किए गए हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।