Move to Jagran APP

राहुल गांधी ने दिल्ली को दिए दो दिन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के लिए दो दिन का समय दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि दो दिन का कार्यक्रम कांग्रेस की दिल्ली इकाई बना सकती है। दिल्ली के लिए उन्होंने सात और दस तारीख तय कर दी है। दो दिनों के भीतर राहुल गांधी चार आम सभा करेंगे। आम सभा के लिए चांदनी चौक और उत्तर-पश्चिमी संसदीय क्षेत्र ?फिलहाल तय किए गए हैं। अब देखना है कि दो दिनों के भीतर होने वाले इन चारों आम सभा से दिल्ली के मतदाता कितने प्रभावित होते हैं। कांग्रेस की दिल्ली इकाई राहुल गांधी के दो दिन को पूरी तरह उपयोग करने की योजना बनाने में जुट गई है। इसके लिए पूरा रोड मैप तैयार किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 01 May 2019 10:00 PM (IST)
Hero Image
राहुल गांधी ने दिल्ली को दिए दो दिन

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के लिए दो दिन का समय दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि दो दिन का कार्यक्रम कांग्रेस की दिल्ली इकाई बना सकती है। दिल्ली के लिए उन्होंने सात और दस तारीख तय कर दी है। दो दिनों के भीतर राहुल गांधी चार आम सभा करेंगे। आम सभा के लिए चांदनी चौक और उत्तर-पश्चिमी संसदीय क्षेत्र फिलहाल तय किए गए हैं। कांग्रेस की दिल्ली इकाई राहुल गांधी के दो दिन को पूरी तरह उपयोग करने की योजना बनाने में जुट गई है। इसके लिए पूरा रोड मैप तैयार किया जा रहा है।

लोकसभा कंपेनिग कमेटी के चेयरमैन सुभाष चोपड़ा ने इस बात की पुष्टि की है कि कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ प्रियंका वाड्रा ने भी दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए अपना समय दिया है। प्रियंका पांच मई को दिल्ली के उत्तर-पूर्वी व दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगी। इसमें का नाम है। बुधवार को इसके लिए सुभाष चोपड़ा व महासचिव इंचार्ज संगठन केसी वेणुगोपाल ने रोड शो के लिए पूरे क्षेत्र का सर्वे किया। संभावना जताई जा रही है कि बृहस्पतिवार को रोड शो का रूट फाइनल हो जाएगा।

वहीं कुछ कांग्रेसियों के अनुसार, प्रियंका वाड्रा के लिए निर्धारित कार्यक्रम व्यावहारिक नहीं है। प्रियंका उत्तर पूर्वी क्षेत्र में रोड शो तो करेंगी ही, लेकिन उससे जुड़ा लोकसभा क्षेत्र पूर्वी दिल्ली है या फिर नार्थ-वेस्ट। दक्षिणी दिल्ली का रूट फिलहाल बनता नहीं दिख रहा है। जबकि कंपेनिग कमेटी के चेयरमैन चाहते हैं कि प्रियंका दक्षिणी दिल्ली में भी रोड शो करें।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने दिल्ली में 40 स्टार प्रचारकों की पूरी फौज उतार दी है। इसमें राहुल, प्रियंका के अलावा सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सचिन पायलट व ज्योतिरादित्य सिधिया का भी नाम है। इस सूची में ऐसे नेताओं को भी शामिल किया है जो दिल्ली की नब्ज जानते हैं। इसमें सुभाष चोपड़ा, मतीन अहमद, नरेंद्र नाथ, किरण वालिया, कृष्णा तीरथ का नाम है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।