Move to Jagran APP

दिल्ली-NCR में 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा, गर्मी से ऐसे बचते नजर आये लोग, देखें तस्वीरें

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों गर्मी जबरदस्त पड़ रही है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Tue, 28 May 2019 03:34 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली-NCR में 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा, गर्मी से ऐसे बचते नजर आये लोग, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली, जेएनएन। Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों गर्मी जबरदस्त पड़ रही है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और दिल्ली में गर्मी की वजह से लोग काफी परेशान हैं।

ये तस्वीरें दिल्ली की हैं। यहां पर गर्मी से विदेशी भी परेशान दिखे। गर्मी से बचने के लिए विदेशी युवतियां कोल्ड ड्रिंक पीती नजर आयीं।

तेज धूप की वजह से दिल्ली की सड़कों पर छात्र और यात्री भी परेशान दिखे। तेज धूप से बचने के लिए युवतियां चेहरा और अपना सिर ढकती नजर आयीं।

 

गर्मी से बचाव के लिए लोग अपने बैग को सिर पर रखकर जाते दिखे। ताकि धूप सिर में न लगे।

बता दें कि दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार को दिन चढ़ने के साथ ही पारा चढ़ने लगा, तो उमस बढ़ गई। भीषण गर्मी और उमस में लोग पूरे दिन परेशान रहे। दोपहर में आसमान से मानो आग बरस रही थी।

इससे पहले रविवार की तुलना में सोमवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई। उधर, स्काइमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि बुधवार तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बृहस्पतिवार को कई इलाकों में हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

दिल्ली-NCR दिल्ली-की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।