Move to Jagran APP

जल बोर्ड पर समर एक्शन प्लान नहीं बनाने का आरोप

जल बोर्ड के बैठक के लिए प्रतावित एजेंडा समय से उपलब्ध नहीं होने पर कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताई। बोर्ड के सदस्य व भाजपा के एक पार्षद ने पेयजल किल्लत का मामला उठाते हुए जल बोर्ड पर समर एक्शन प्लान तैयार नहीं करने का आरोप लगाया। इसके बाद सोमवार को जल बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई। बुधवार को सुबह 11 बजे दोबारा बैठक होगी। जिसमें जलापूर्ति व सीवरेज प्रबंधन से जुड़ी कई अहम योजनाओं को मंजूरी मिल सकती है।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 29 May 2019 06:24 AM (IST)
Hero Image
जल बोर्ड पर समर एक्शन प्लान नहीं बनाने का आरोप

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : जल बोर्ड की बैठक के लिए प्रस्तावित एजेंडा समय से उपलब्ध नहीं होने पर कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताई। बोर्ड के सदस्य व भाजपा के एक पार्षद ने पेयजल किल्लत का मामला उठाते हुए जल बोर्ड पर समर एक्शन प्लान तैयार नहीं करने का आरोप लगाया। इसके बाद सोमवार को जल बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई। बुधवार को सुबह 11 बजे दोबारा बैठक होगी। जिसमें जलापूर्ति व सीवरेज प्रबंधन से जुड़ी कई अहम योजनाओं को मंजूरी मिल सकती है।

हालांकि जल बोर्ड ने सोमवार को बैठक होने से इन्कार किया है। जल बोर्ड का कहना है कि बैठक जरूर बुलाई गई थी। सभी सदस्य बैठक के लिए पहुंच भी गए थे। कुछ सदस्यों ने बैठक का एजेंडा नहीं मिलने की बात कही। इसके अलावा कुछ तकनीकी कारण भी था। जिसके कारण बैठक शुरू होने से पहले ही स्थगित कर दी गई। हालांकि जल बोर्ड में सदस्य व सदर बाजार से भाजपा के पार्षद जय प्रकाश ने कहा कि गर्मी के कारण कई इलाकों में पेयजल किल्लत बढ़ गई है। फिर भी जल बोर्ड ने अभी तक समर एक्शन प्लान तैयार नहीं किया है। इस पर जल बोर्ड के अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं था। बैठक में अधिकारी पूरी तैयारी के साथ नहीं आए थे। इसलिए बैठक थोड़ी ही देर में स्थगित कर दी गई। बहरहाल, इस बार पेयजल आपूर्ति की स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर है। जल बोर्ड सामान्य तौर पर प्रतिदिन 906 एमजीडी पानी आपूर्ति करता है। जबकि इस बार 935 से 939 एमजीडी तक पानी की आपूर्ति हो रही है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।