Move to Jagran APP

एकतरफा प्यार में सनकी ने दिया लड़की को शादी का प्रस्ताव, नहीं मानी तो मार डाला

पुलिस ने बताया कि आरोपित सन्नी ने पिंकी की हत्या करने के बाद खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया।

By JP YadavEdited By: Updated: Sat, 29 Jun 2019 10:03 AM (IST)
Hero Image
एकतरफा प्यार में सनकी ने दिया लड़की को शादी का प्रस्ताव, नहीं मानी तो मार डाला

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली मालवीय नगर थाना क्षेत्र के चिराग दिल्ली में एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने घर में घुसकर चाकू से गला रेतकर महिला ब्यूटीशियन की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी गला काटकर सुसाइड का प्रयास किया। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि हत्यारोपित की हालत गंभीर है।

डीसीपी दक्षिणी विजय कुमार ने बताया कि पेशे से ब्यूटीशियन 25 वर्षीय पिंकी, पति रवींद्र व चार वर्षीय बेटे के साथ चिराग दिल्ली में किराये के मकान में रहती थी। शुक्रवार सुबह रवींद्र चिराग दिल्ली में ही पिता से मिलने गया था। ¨पकी घर पर थी। इसी दौरान करीब साढ़े नौ बजे खामपुर का रहने वाला सन्नी जबरन घर में घुस गया। वह ¨पकी से एकतरफा प्यार करता था। सन्नी ने पिंकी से शादी करने व उसके साथ चलने की बात कही, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उसने चार वर्षीय बेटे के सामने ही चाकू से वार कर पिंकी की हत्या कर दी। आरोपित ने पिंकी पर करीब सात वार किए और फिर गला रेता। इसके चलते वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी।

पिंकी की हत्या के बाद सन्नी ने उसी चाकू से अपने ऊपर चार वार किए और गर्दन काट ली। चीख निकली तो मकान मालिक पहुंच गए। खिड़की से देखा तो दोनों खून से लथपथ पड़े थे। सूचना पर पुलिस व महिला के परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीरावस्था में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, वहां महिला ने दम तोड़ दिया। सन्नी का इलाज चल रहा है। डीसीपी के मुताबिक सन्नी पर हत्या व आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ऐसे संपर्क में आया हत्यारोपित
पुलिस ने बताया कि ¨पकी व रवींद्र ने छह साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। ऐसे में शादी के बाद कुछ दिन चिराग दिल्ली में परिवार वालों से अलग रहने के बाद दोनों खामपुर में रहने लगे। वहीं पड़ोसी सन्नी से रवींद्र की दोस्ती हुई और घर आना-जाना शुरू हुआ। इसी दौरान सन्नी, रवींद्र की पत्नी ¨पकी को पसंद करने लगा। रवींद्र को इसकी जानकारी हुई तो वह खामपुर छोड़कर गुरुग्राम चला गया। एकतरफा प्यार में पागल सन्नी उनके पीछे गुरुग्राम भी पहुंच गया और परेशान करने लगा। इसके चलते उन्हें गुरुग्राम भी छोड़ना पड़ा और दिल्ली आ गए। कुछ दिन रवींद्र अपने घर में ही रहा, लेकिन घर छोटा पड़ने पर वह 16 जून को ही चिराग दिल्ली में किराये के मकान में शिफ्ट हो गया। आरोपित से परेशान होकर पीड़िता ने परिवार समेत तीन ठिकाने बदले, लेकिन फिर भी वह बाज नहीं आया और सनक में हत्याकांड को अंजाम दे दिया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।