Move to Jagran APP

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में दो भाइयों ने फांसी लगाकर दी जान, मौके से मिला सुसाइड नोट

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में दो सगे भाइयों ने फांसी लगा खुदकशी कर ली। मृतकों की पहचान कुणाल अग्रवाल (27) व गौरव (24) के रूप में हुई।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Tue, 02 Jul 2019 08:21 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली के जनकपुरी इलाके में दो भाइयों ने फांसी लगाकर दी जान, मौके से मिला सुसाइड नोट

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के जनकपुरी इलाके में दो सगे भाइयों ने फांसी लगा खुदकशी कर ली। मृतकों की पहचान कुणाल अग्रवाल (27) व गौरव (24) के रूप में हुई। दोनों भाई पिता के साथ जनकपुरी सी 2 स्थित अपने मकान में रहते थे। सुसाइड नोट में इन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने शव को डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

सोमवार सुबह साढ़े बारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि घर में दो युवक बंद हैं और दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। अंदर देखा कि दोनों भाई अलग- अलग पंखे से लटके हुए है। दोनों बेरोजगार और अविवाहित थे।

पिता ने पुलिस को बताया कि दोनों भाई अवसाद के मरीज थे। तीन महीने पहले मां का देहांत हुआ था। पिता दिव्यांग हैं। दोनों भाइयों का पिता से भी अधिक बोलचाल नहीं था। पुलिस को पता चला कि करीब डेढ़ महीने से दोनो भाई अपने घर से बाहर चले गए थे।

रविवार को ये दिन में अपने घर डेढ़ महीने बाद आए। सोमवार सुबह इनके पिता ने इन्हें चाय बनाकर दी। चाय पीने के बाद दोनों भाई अपने कमरे में चले गए। काफी देर बाद भी जब इन्होंने दरवाजा नहीं खोला तब पिता को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

दिल्ली-NCR की ताजा व महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।