दिल्ली-NCR में अगले दो दिन तक हो सकती है मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक 25 और 26 जुलाई को दिल्ली में भारी बारिश हो सकती है।
By JP YadavEdited By: Updated: Thu, 25 Jul 2019 01:18 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। Weather Update today: मानसून के आने के बाद दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश का इंतजार खत्म होने ही वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, इस पूरे सप्ताह अच्छी बारिश की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक, 25 (बृहस्पतिवार) और 26 जुलाई (शुक्रवार) को दिल्ली में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, बृहस्पतिवार को हरियाणा और पंजाब में भी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अन्य राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में कर्नाटक, केरल समेत देश के कई राज्यों में भी भारी से भारी बारिश हो सकती है।वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को लेकर भी तेज बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार जारी अलर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, असम, कर्नाटक, तेलंगाना, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी से भारी बारिश हो सकती है।
बुधवार को दिल्ली में हुई बारिश
दिल्ली में बुधवार की शाम को आसमान में काले बादल छा गए और शाम को 5.30 बजे के बाद कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शाम 5.30 बजे से लेकर रात 8.30 बजे तक सफदरजंग में कुल 21.6 मिमी बारिश हुई। वहीं दिल्ली में 1 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक कुल 156.5 मिमी बारिश दर्ज हुई है।मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अब तक जुलाई में सामान्य बारिश हुई है। वहीं बृहस्पतिवार के दिन भी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा के चलने के भी आसार हैं। इसके अलावा बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 37.8 मिमी दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

चक्रवाती हवाओं के कारण बदला मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और आस पास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं की गतिविधियां बुधवार को बनीं जिसके कारण दिल्ली में विभिन्न जगहों पर अच्छी बारिश हुई। आने वाले कुछ दिनों में इसी तरह का मौसम रह सकता है। बारिश से दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट होगी। बुधवार के दिन दिल्ली की हवा में पीएम 2.5 का स्तर 67 माइक्रो ग्राम क्यूबिक मीटर दर्ज हुआ, जबकि इसका सामान्य स्तर 60 माइक्रो ग्राम क्यूबिक मीटर माना जाता है।दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और आस पास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं की गतिविधियां बुधवार को बनीं जिसके कारण दिल्ली में विभिन्न जगहों पर अच्छी बारिश हुई। आने वाले कुछ दिनों में इसी तरह का मौसम रह सकता है। बारिश से दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट होगी। बुधवार के दिन दिल्ली की हवा में पीएम 2.5 का स्तर 67 माइक्रो ग्राम क्यूबिक मीटर दर्ज हुआ, जबकि इसका सामान्य स्तर 60 माइक्रो ग्राम क्यूबिक मीटर माना जाता है।दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक