Move to Jagran APP

पटना से दिल्ली आ रहे स्पाइसजेट की फ्लाइट में 6 महीने की बच्ची की मौत

पटना से दिल्ली आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की उम्र छह महीने बताई जा रही है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Thu, 25 Jul 2019 03:56 PM (IST)
Hero Image
पटना से दिल्ली आ रहे स्पाइसजेट की फ्लाइट में 6 महीने की बच्ची की मौत
नई दिल्ली, जेएनएनपटना से दिल्ली आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की उम्र छह महीने बताई जा रही है। छह महीने की बच्ची रचिता कुमारी हार्ट की बीमारी से पीड़ित थी। उसे इलाज के लिए दिल्ली के एम्स लाया जा रहा था। बच्ची के पिता राजेंद्र रंजन मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं।

तबीयत अचाचक बिगड़ने पर परिजन बच्ची को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह पटना से दिल्ली आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-8481 में सवार हुए थे।

विमान जब हवा में था तभी बच्ची ने दम तोड़ दिया। आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि बच्ची जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित थी। उसके हार्ट में छोटा छेद था। उसका इलाज एम्स से चल रहा था। विमान में बच्ची के साथ उसके माता-पिता भी थे। उन्होंने किसी पर भी कोई संदेह प्रकट नहीं किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इससे पहले इसी साल फरवरी महीने में एयर इंडिया की बैंगलुरु से दिल्ली जा रही एक उड़ान में अचानक एक बुजुर्ग यात्री की तबीयत बिगड़ गई। यात्री को विमान में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। तबीयत में सुधार नहीं होने पर भोपाल में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के भोपाल पहुंचते ही यात्री ने दम तोड़ दिया था।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।