Move to Jagran APP

खेत की सिंचाई करने गए किसान की गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार Sonipat News

सोनीपत जिले में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Thu, 25 Jul 2019 11:05 AM (IST)
Hero Image
खेत की सिंचाई करने गए किसान की गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार Sonipat News
सोनीपत, जेएनएन। दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत जिले में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। वारदात गन्नौर के पुरखास गांव की है। जानकारी के अनुसार, पुरखास गांव का रहने वाला किसान अमित गुलिया बुधवार रात को अपने खेत में धान की फसल में पानी देने गया था। अमित गुलिया की देर रात किसी ने खेत में ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। तड़के जब उसके परिजन खेत में पहुंचे तो देखा कि वहां अमित का शव पड़ा था। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिसस हत्या को लेकर परिजनों का बयान दर्ज कर रही है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।