Move to Jagran APP

अनाधिकृत कॉलोनी: आप ने भाजपा पर क‍िया पलटवार, कहा- लोगों का अपमान कर रही पार्टी

AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि भाजपा गुरुवार को शायद पहली बार अनाधिकृत कॉलोनियों के लिए धरना दिया है। वो कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Thu, 25 Jul 2019 10:10 PM (IST)
Hero Image
अनाधिकृत कॉलोनी: आप ने भाजपा पर क‍िया पलटवार, कहा- लोगों का अपमान कर रही पार्टी
नई दिल्ली, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश संयोजक एवं कैब‍िनेट मंत्री गोपाल राय ने पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा को अनाधिकृत कॉलोनियों के लिए घेरा। उन्‍होंने कहा कि भाजपा गुरुवार को शायद पहली बार अनाधिकृत कॉलोनियों के लिए धरना दिया है। वो कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं।

तीन मुख्‍यमंत्री के बावजूद भाजपा ने कुछ नहीं किया
1993 में भाजपा की सरकार बनी। पांच साल में तीन मुख्यमंत्री बने। इन्‍होंने अनाधिकृत कॉलोनियों के लिए कुछ किया हो तो बता देते।भाजपा का इतिहास कॉलोनियों के लोगों का अपमान करने का रहा है।

कांग्रेस भी जुमलेबाज
कांग्रेस भी सिर्फ जुमलेबाजी में रही कुछ कर नहीं पाई। हमारीं सरकार पहले दिन से इसपर काम कर रही है। नवंबर 2015 में केंद्र के पास प्रस्ताव भेजा और लगातार उसे मंजूर कराने की कोशिश में जुटे रहे। कॉलोनी में सबसे ज्यादा पैसे हमारीं सरकार ने लगाए।

कॉलोनी का काम केजरीवाल पर छोड़ दें
केंद्र से अपील करता हूँ कि वो हमारीं सरकार की मांग को माने और नियमितीकरण को मंजूर करे। भाजपा से कहना चाहता हूं कि दो काम हैं उनके  एक सफाई का दूसरी सुरक्षा की। भाजपा के सांसद और नेताओं से यही अपील है कि वो इसकी जिम्मेदारी संभाले। कॉलोनी का काम केजरीवाल के लिए छोड़ दें।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।