Move to Jagran APP

चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए आप के दो नेता

नई दिल्ली जेएनएन। आम आदमी पार्टी (AAM aadmi Party) के चिकित्सक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सरदार खान और चांदनी चौक लोकसभा के महामंत्री व शकूरबस्ती विधानस

By Prateek KumarEdited By: Updated: Tue, 30 Jul 2019 02:58 PM (IST)
Hero Image
चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए आप के दो नेता

नई दिल्ली, जेएनएन। चुनाव से पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी में जोड़-तोड़ का खेल चल रहा है। आम आदमी पार्टी (AAM aadmi Party) के चिकित्सक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सरदार खान और चांदनी चौक लोकसभा के महामंत्री व शकूरबस्ती विधानसभा के कोषाध्यक्ष गौरव चौहान ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी व अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

पीएम मोदी से प्रभाव‍ित हुए हैं लोग

मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को देखकर काफी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। जो लोग सेवा भावना के साथ आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े थे वो अब ठगा महसूस कर रहे हैं। डॉ. खान ने कहा कि आप भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है।

अन्‍ना की व‍िचारधारा से लोग हुए थे प्रभाव‍ित

मुख्यमंत्री अरवि‍ंद केजरीवाल भ्रष्टाचरियों को संरक्षण दे रहे हैं। अन्ना हजारे की विचारधारा से प्रभावित होकर हम लोग आप में शामिल हुए थे, लेकिन वहां निराशा हाथ लगी।

क्‍लास रूम के बनाने मूल्‍य पर उठे सवाल

चौहान ने कहा कि तीन लाख में बनने वाले क्लास रूम 25 लाख में बनाए जा रहे हैं। दोनों नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों व तिवारी के नेतृत्व से प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।