Move to Jagran APP

दिल्ली की जनता को गुमराह कर रहे हैं केजरीवाल, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन का आरोप

अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि सब्सिडी का फायदा सीधे उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पावर कंपनियों के एकाउंट ऑडिट नही होते।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Thu, 29 Aug 2019 08:44 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली की जनता को गुमराह कर रहे हैं केजरीवाल, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन का आरोप

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने बृहस्पतिवार को केजरीवाल सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार 8500 करोड़ सब्सिडी की डिटेल दें, क्योंकि इससे फायदा आम आदमी को नही बल्कि पावर कंपनियों को दिया गया। उन्होंने कहा कि 94 फीसद घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलती है। ये दावा किया जा रहा है यानी 10 में से 9 लोगो को सब्सिड मिल रही है। जबकि यह झूठ है।

अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि सब्सिडी का फायदा सीधे उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पावर कंपनियों के एकाउंट ऑडिट नही होते। माकन ने कहा कि पूरे दिल्ली में 26500 करोड़ टैक्स इकट्ठा होता है। बिजली का रेवेन्यू 23000 करोड़ है, इससे समझा जा सकता है इसका प्रभाव आम आदमी पर पड़ता है। उन्होंने केजरीवाल पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक 

 
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।