बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली में पार्क में गिरा मकान का हिस्सा, एक की मौत; कई घायल
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार तड़के 330 बजे हुआ। रात होने की वजह से आसपास से तत्काल मदद भी नहीं मिल पाई।
नई दिल्ली, जेएनएन। बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के जीवन पार्क के बगल में बने मकान का एक हिस्सा शुक्रवार तड़के अचानक गिर गया। अचानक हुए इस हादसे के चलते मलबे में कई लोगों के दबे होने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। हादसे में एक की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है, जबकि लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार तड़के 3:30 बजे हुआ। रात होने की वजह से आसपास से तत्काल मदद भी नहीं मिल पाई। चीख-पुकार मचने पर लोग पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग को दी। फिलहाल वहां पर राहत और बचाव कार्य जारी है। राहत में एनडीआरएफ की टीम भी हाथ बंटा रही है।