Move to Jagran APP

अश्लील वीडियो दिखाकर करता था घिनौना काम, 2 लड़कियों समेत 8 को बनाया शिकार

दिल्ली के चांदनी महल इलाके में मानसिक रूप से बीमार यह शख्स बच्चों को अश्लील फिल्में दिखाता था फिर उन्हीं बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था।

By JP YadavEdited By: Updated: Fri, 30 Aug 2019 05:49 PM (IST)
Hero Image
अश्लील वीडियो दिखाकर करता था घिनौना काम, 2 लड़कियों समेत 8 को बनाया शिकार

नई दिल्ली, जेएनएन। देश की राजधानी दिल्ली में एक विकृत मानसिकता वाले शख्स की घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ है। दरअसल, सामान्य-सा दिखने वाला, लेकिन मानसिक रूप से बीमार यह शख्स बच्चों को अश्लील फिल्में दिखाता था फिर उन्हीं बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। जब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ तो आसपास के लोगों के भी होश उड़ गए।

आरोपित का नाम मोहम्मद शाहिद है और यह घिनौना मामला दिल्ली के चांदनी महल इलाके का है। मिली शिकायत के बाद यौन शोषण के इस मामले में आरोपित शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

आरोपित मोहम्मद शाहिद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह मोबाइल फोन में बच्चों को अश्लील वीडियो दिखाता था। आरोपित के इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की जांच की तो अधिकारी भी हैरान रह गए। अब तक वह 8 बच्चों को अपनी विकृत का शिकार बना चुका है, इनमें 6 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं।

आरोपित ने किया यह खुलासा
इस बाबत आरोपित ने बताया कि वह अश्लील साइट्स पर बच्चों को गंदी फिल्में दिखाता था, इसके बाद प्रलोभन देकर उनका यौन शोषण करता था। आरोपित के मुताबिक, शिकार बनाने से पहले वह बच्चों के साथ घुलता-मिलता था, ताकि वे आसानी से उसके झांसे में आ जाए। वहीं, जिन बच्चों के साथ यह कृत्य हुआ है उनके माता-पिता हैरान-परेशान हैं, क्योंकि वे आरोपित मोहम्मद शाहिद को बेहद शरीफ मानते थे।  

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।