Move to Jagran APP

प्‍यार, धोखा और फिर कत्‍ल: जिसे पाने के लिए अपने परिवार को छोड़ा, उससे ही मिला धोखा

देहव्यापार करने वाली महिला से एक फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले को प्‍यार हो गया। इसके बाद इस प्रेम कहानी में जो हुआ वह रूह कंपाने वाली घटना बन गई।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Sun, 01 Sep 2019 11:45 AM (IST)
Hero Image
प्‍यार, धोखा और फिर कत्‍ल: जिसे पाने के लिए अपने परिवार को छोड़ा, उससे ही मिला धोखा

नई दिल्ली, जेएनएन। फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले अयूब को जीबी रोड के कोठे पर देहव्यापार करने वाली महिला से प्यार हो गया। महिला से शादी करने के लिए उसने अपनी पत्नी और तीन बच्चे तक को छोड़ने का मन बना लिया था। लेकिन महिला अपनी पुरानी जिंदगी छोड़ने को तैयार नहीं हुई। लिहाजा महिला के ठुकराने से नाराज अयूब ने उसकी हत्या की साजिश रची। महिला को सुनसान स्थान पर ले जाकर चापड़ से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

शव के पांच टुकड़े कर नहर में फेंका

बर्बरता की हद यह कि गुस्से में उसने उसके शव के पांच टुकड़े कर उसे बवाना नहर में फेंक दिया। घटना के दस दिन बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपित अयूब को तुर्कमान गेट इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना के वक्त प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।

20 अगस्‍त को खुला मामला

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि 20 अगस्त को केएन काटजू थाना इलाके में एक महिला की हत्या की घटना सामने आई थी। सूचना के बाद स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की गई। कर रही थी। छानबीन में पुलिस को पता चला कि वारदात को तुर्कमान गेट निवासी अयूब ने अंजाम दिया है। यही नहीं वह दिल्ली से भागने की जुगत में था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने 30 अगस्त को अयूब को गिरफ्तार कर लिया।

मृतका जीबी रोड में करती थी देहव्‍यापार

उससे पूछताछ के बाद पता चला कि मृतका जीबी रोड की देहव्यापार करने वाली महिला थी। आरोपित ने बताया कि वह फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। करीब चार वर्ष पहले उसकी पहचान महिला से हुई थी। दोस्ती बढ़ने पर वह उससे शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने अपने परिवार को छोड़ने का मन भी बना लिया था। लेकिन महिला अपने माहौल में खुश थी।

शादी से इन्‍कार नहीं कर सका बर्दाश्‍त 

वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई। उसका शादी से इन्कार वह बर्दाश्त नहीं कर सका और उसकी हत्या करने की ठान ली। इसी सनक में 20 अगस्त को एक जानकार से अयूब ने स्कूटी किराये पर ली और महिला को घुमाने के बहाने रोहिणी इलाके में बवाना नगर के पास ले आया। यहां मौका मिलते ही उसने महिला की हत्या कर दी और शव के पांच टुकड़े कर नहर में फेंक दिया।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।