Move to Jagran APP

BJP सांसद मनोज तिवारी ने रामलीला में लिया हिस्सा, निभाई ये भूमिका

नव श्री मानव धर्म रामलीला का आयोजन मॉडल टाउन में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रामलीला में भगवान परशुराम की भूमिका निभाई।

By Pooja SinghEdited By: Updated: Thu, 03 Oct 2019 09:49 AM (IST)
Hero Image
BJP सांसद मनोज तिवारी ने रामलीला में लिया हिस्सा, निभाई ये भूमिका

नई दिल्ली, एएनआइ। भाजपा सांसद और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रामलीला में बतौर कलाकार हिस्सा लिया। नव श्री मानव धर्म रामलीला का आयोजन मॉडल टाउन में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान मनोज तिवारी ने रामलीला में भगवान परशुराम की भूमिका निभाई।

मनोज तिवारी ने कहा कि रामलीला में हिस्सा लेना उनके लिए सम्मान की बात है। अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- 'मैं रामलीला में परशुराम का किरदार निभा रहा हूं, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।' 

दिल्ली की रामलीला है फेमस

देशभर से अलग-अलग क्षेत्रों में रामलीला का आयोजन हर साल किया जाता है। दिल्ली की रामलीला पूरे देश में मशहूर है। इसकी खास वजह यह है कि दिल्ली की रामलीला में सियासत के बड़े-बड़े अधिकारी हिस्सा लेते हैं।

पहले भी हिस्सा ले चुके हैं मनोज तिवारी

आपको बता दें कि इस बार मनोज तिवारी परशुराम का किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले वह अंगद का किरदार निभा चुके हैं। इस बार मॉडल टाउन की इस रामलीला में सांसद रवि किशन भी हिस्सा ले रहे हैं। वह अंगद की भूमिका में नजर आएंगे। मनोज तिवारी राजनीति में आने से पहले फेमस भोजपुरी स्टार रहे हैं। उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया हुआ है। 

रावण के किरदार में नजर आए शहबाज खान

मनोज तिवारी और रवि किशन के अलावा इस रामलीला में बिंदू दारा सिंह हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे वहीं रावण की भूमिका बॉलीवुड के फेमस स्टार शहबाज खान नजर आपको देखने को मिलेंगे।  

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।