Move to Jagran APP

'इसरो' वैज्ञानिक की पोल खुली तो पत्नी के उड़ गए होश, नेटफ्लिक्स अकाउंट से सामने आई सच्चाई

युवती ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि इसी वर्ष मई में उनकी शादी रेवाड़ी निवासी जितेंद्र से हुई। पहले जितेंद्र ने खुद को डीआरडीओ में कार्यरत बताया। बाद में सच्चाई कुछ और निकली।

By JP YadavEdited By: Updated: Sat, 05 Oct 2019 11:29 PM (IST)
Hero Image
'इसरो' वैज्ञानिक की पोल खुली तो पत्नी के उड़ गए होश, नेटफ्लिक्स अकाउंट से सामने आई सच्चाई
नई दिल्ली, जेएनएन। इसरो का वैज्ञानिक बताकर एक युवती से ठगी करने का मामला सामने आया है।दरअसल, शादी से पहले युवती से खुद को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) का वैज्ञानिक बताया। शादी के बाद कहा कि उसने डीआरडीओ (रक्षा विकास अनुसंधान संगठन) के साथ भी काम किया है और एस्ट्रोनॉट की ट्रेनिंग लेने अमेरिका के स्पेस केनेडी सेंटर, फ्लोरिडा जा रहा है। यह बात सुनकर ससुराल वाले काफी खुश हुए और उसे छोड़ने एयरपोर्ट तक आए।

कुछ ही दिन बाद वह पत्नी के पास लौटा और कहा कि उसे फिर अमेरिका जाना होगा। बेंगलुरु होते हुए अमेरिका जाएगा। पत्नी ने उसे एयरपोर्ट पर एक बार फिर छोड़ा, लेकिन उसी दिन जब पत्नी ने नेटफ्लिक्स अकाउंट से उसकी लोकेशन के बारे में पता किया तो लोकेशन गुरुग्राम में मिली। पत्नी ने और जानकारी जुटाई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। ठगी का अहसास होने पर युवती ने आरोपित के खिलाफ द्वारका नार्थ थाने में मामला दर्ज कराया।

युवती ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि इसी वर्ष मई में उनकी शादी रेवाड़ी निवासी जितेंद्र से हुई। पहले जितेंद्र ने खुद को डीआरडीओ में कार्यरत बताया। बाद में उसने कहा कि अब उसने इसरो ज्वाइन किया है। खुद को आइआइटी से एमटेक पास बताया। इसरो व डीआरडीओ के आइ-कार्ड भी दिखाए। इसके बाद मई में दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी हुई। शादी के बाद जितेंद्र ने अमेरिका जाने की बात कही। उसने कहा कि वह दो महीने के लिए अमेरिका जा रहा है। वहां उसे एस्ट्रोनॉट की ट्रेनिंग लेनी है, लेकिन वह 13 दिन बाद ही लौट आया। लौटने के बाद उसने पत्नी से कहा कि उसे फिर अमेरिका जाना है।

वह बेंगलुरु होते हुए अमेरिका जाएगा। युवती ने उसे 24 अगस्त को एयरपोर्ट पर छोड़ा, लेकिन शाम को पत्नी ने उसके नेटफ्लिक्स अकाउंट से उसकी लोकेशन को गुरुग्राम में पाया। शक होने पर उस लोकेशन पर युवती पिता के साथ पहुंची और जितेंद्र को मौके पर देखा। झूठ पकड़े जाने के बाद जब युवती ने उससे अमेरिका जाने की बात पूछी तो उसने कहा कि वह कभी अमेरिका नहीं गया है और न ही वह इसरो में काम करता है। आरोपित के घरवालों ने भी माना कि जितेंद्र कहीं नहीं गया।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।