Move to Jagran APP

50 हजार का इनामी हथियार तस्‍कर दो पिस्‍टल के साथ गिरफ्तार

दिल्‍ली पुलिस ने एक हथियार तस्‍कर को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश दिल्‍ली-एनसीआर में हथियारों की तस्‍करी के लिए कई गिरोह के संपर्क में था।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Sun, 06 Oct 2019 05:00 PM (IST)
Hero Image
50 हजार का इनामी हथियार तस्‍कर दो पिस्‍टल के साथ गिरफ्तार
नई दिल्‍ली, जेएनएन। दिल्‍ली पुलिस ने एक हथियार तस्‍कर को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश दिल्‍ली-एनसीआर में हथियारों की तस्‍करी के लिए कई गिरोह के संपर्क में था। इसके पास से पुलिस ने दो सेमी पिस्‍टल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि इस बदमाश पर 50 हजार का ईनाम भी था। दक्षिणी रेंज की स्‍पेशल सेल की टीम जिसका नेतृत्‍व इंस्‍पेक्‍टर ईश्‍वर सिंह कर रहे थे उसने इसे पकड़ा है। इस बदमाश का नाम अजय गौतम है। इसकी उम्र करीब 38 साल है। अजय मैनपुरी उत्‍तर प्रदेश का रहने वाला है।

अजय को एसपी अत्‍तर सिंह के दिशा-निर्देश पर मंगोलपुरी के इंडस्‍ट्रियल एरिया से स्‍पशेल सेल ने गिरफ्तार किया है। इसके किराये के घर से दो सेमी पिस्‍टल और 10 जिंदा कारतूस को पुलिस ने जब्‍त कर लिया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।