Move to Jagran APP

आरती के दौरान यमुना के घाट पर भक्तिमय हुआ नजारा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा शमां

Yamuna Aarti in Delhi भैया दूज के मौके पर आयोजित यमुना की संध्या आरती में दिल्ली के कई बड़े नेता मौजदू रहे।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Tue, 29 Oct 2019 08:19 PM (IST)
Hero Image
आरती के दौरान यमुना के घाट पर भक्तिमय हुआ नजारा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा शमां

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Yamuna Aarti in Delhi: मंगलवार की शाम दिल्ली के सोनिया विहार घाट पर यमुना किनारे के घाट जगमगा उठे। यमुना के किनारे यह मौका खास था क्योंकि गंगा की तर्ज पर ही यमुना की आरती हो रही थी। भैया दूज के मौके पर आयोजित इस संध्या आरती में दिल्ली के कई बड़े नेता भी मौजदू रहे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा के सांसद संजय सिंह, दिलीप पांडेय की मौजूदगी में सोनिया विहार के दूसरे पुश्ते यमुना घाट पर दिल्ली की सरकार के द्वारा यह कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

शाम से ही पहुंचने लगे थे लोग

आरती से वहां विहंगम दृश्य ने सबका मन मोह लिया। भक्ति भाव में लोग भी इस नजारे को देख अभिभूत हो गए। इस नजारे को देखने के लिए यमुना के किनारे लोग शाम से ही पहुंचने लगे थे। पंडितों ने पूरे विधि विधान से यमुना की आरती की।

बड़ी संख्या में मौजूूूद थे भक्त  

इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त युमना के किनारे इस दृश्य को देख रहे थे वहीं कुछ लोग साथ-साथ आरती की। यमुना की आरती का दृश्य कुछ युवाओं ने अपने कैमरे में यादों के तौर पर कैद कर लिया। लोगों ने कहा कि हमारें यहां नदी को भी मां का दर्जा दिया गया है इस लिए हम घाटों की साफ-सफाई के अलावा आरती करते हैं। 

दिल्ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।