Move to Jagran APP

Delhi traffic advisory on Chhath Puja 2019: दिल्ली-NCR के लोगों के लिए अहम खबर, 2 दिन इन इलाकों में रहेगा रूट डायवर्ट

Delhi traffic advisory on Chhath Puja 2019 दिल्ली में करीब 40 छठ पूजा स्थलों के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

By JP YadavEdited By: Updated: Sat, 02 Nov 2019 12:26 PM (IST)
Hero Image
Delhi traffic advisory on Chhath Puja 2019: दिल्ली-NCR के लोगों के लिए अहम खबर, 2 दिन इन इलाकों में रहेगा रूट डायवर्ट

नई दिल्ली [जागरण संवाददाता]। Delhi traffic advisory on Chhath Puja 2019: छठ पूजा के कारण दो और तीन नवंबर को राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली में करीब 40 छठ पूजा स्थलों के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। संयुक्त आयुक्त (यातायात) एनएस बुंदेला के मुताबिक हल्के वाहनों को पार्क करने के लिए कई जगह व्यवस्था की गई है।

इन स्थानों के आसपास रहेगा यातायात प्रभावित

  1. आइएसबीटी के निकट गीता घाट
  2. वजीराबाद में पूर्वी घाट
  3. सूर घाट
  4. कुदेसिया घाट
  5. श्याम घाट
  6. यमुना घाट
  7. राम घाट व काली घाट
  8. कालिंदी कुंज
  9. हाथी घाट
  10. नानकसर गुरुद्वारे के पीछे
  11. सोनिया विहार और चौहान पट्टी के आसपास के घाट
  12. आइटीओ पर यमुना का पूर्वी और पश्चिमी किनारा
  13. भैरो मार्ग, आगरा कैनाल बदरपुर
  14. भलस्वा झील, बवाना नहर
  15. शकरपुर व आइपी एस्टेट
  16. पुश्ता ठोकर नंबर-11 बैंक एंक्लेव के सामने
  17. हैदरपुर नहर बवाना रोड
  18. हैदरपुर नहर (बादली व रोहिणी सेक्टर-15 के बीच)
  19. हैदरपुर नहर
  20. हैदरपुर नहर केशवपुरम
  21. कौंडली नहर न्यू अशोक नगर
  22. गंदा नाला पुलिया पश्चिम विहार
  23. हिंद विहार निकट रेलवे लाइन 40 फुट रोड प्रेम नगर
  24. शिव मंदिर इंद्र एंक्लेव सुल्तानपुरी
  25. डीडीए पार्क सेक्टर-10 नरेला
  26. 4-ए डीडीए पार्क पीएस कालकाजी
  27. जय विहार नांगलोई
  28. महावीर एंक्लेव टेलीफोन एक्सचेंज

यह भी जानें

  1. आइएसबीटी कश्मीरी गेट के पास मानेस्ट्री से शाहदरा लूप की तरफ वाहन खड़े हो सकेंगे।
  2. डीडीए पार्क में, फ्लड कंट्रोल बोर्ड
  3. संन्यास आश्रम के निकट यू-टर्न
  4. दिल्ली सचिवालय के निकट एवं पुश्ता रोड पर पार्किंग
  5. आइटीओ पर छठ घाट पार्किंग स्थल
  6. कच्चा रोड निकट पंटून ब्रिज नानकसर
  7. गीता कॉलोनी में श्मशान घाट के पास
  8. सचिवालय के सामने पूर्वी वेलोड्रोम रोड
  9. पूर्वी पुश्ता निकट आइटीओ
  10. भलस्वा झील
  11. कालिंदी कुंज के निकट सीमित पार्किंग
  12. आगरा कैनाल रोड,सिंगल लेन पार्किंग
  13. सिंगल लेन पार्किंग, लक्कड़ मार्केट और आगरा कैनाल (रोड साइड पर)

इन बातों का ध्यान रखें

  1. वाहनों को बाहरी रिंग रोड पर मुकरबा चौक से लेकर चंदगीराम अखाड़े की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
  2. यमुना पार से आने वाले वाहन पुश्ता रोड पर डायवर्ट किए जा सकते हैं।
  3. कालिंदी कुंज में छठ पूजा के वाहनों को जैतपुर रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। वहां से लक्कड़ मार्केट होते हुए आगरा कैनाल पर जा सकते हैं।
  4. सभी वाहन चालक कालिंदी घाट रोड नंबर-13ए होते हुए जाएं।
  5. पुश्ता रोड पर मथुरा रोड से ट्रैफिक को लिंक रोड से जाने दिया जाएगा।
  6. हल्के वाहनों के लिए यहां होगी पार्किंग की व्यवस्था

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।