Move to Jagran APP

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम से एक घंटे की मुलाकात के बाद तिहाड़ से निकले राहुल- प्रियंका

पी चिदंबरम से मिलने तिहाड़ जेल पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा।

By Nitin AroraEdited By: Updated: Wed, 27 Nov 2019 10:42 AM (IST)
Hero Image
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम से एक घंटे की मुलाकात के बाद तिहाड़ से निकले राहुल- प्रियंका

नई दिल्ली, एएनआइ। आइएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मिलने पहुंचे थे। जहां बताया गया कि लगभग 1 घंटे के बाद वह तिहाड़ जेल से बाहर आए। करीब एक घंटे तक चली बैठक के दौरान कार्ति चिदंबरम ने कहा, 'आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मेरे पिता से मिले। यह एक बहुत ही मजबूत संदेश है कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।' उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से भी न्याय की उम्मीद की। उन्होंने कहा, मेरे पिता पिछले 99 दिनों से जेल में हैं।'

इससे पहले सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी चिदंबरम से मुलाकात की थी। शशि थरूर के अलावा पी चिदंबरम के बेटे कार्ति भी तिहाड़ जेल जाकर अपने पिता से मुलाकात करके आए थे।

वहीं, सितंबर महीने में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी तिहाड़ जेल में जाकर पी चिदंबरम से मुलाकात की थी। वे सुबह करीब नौ बजे तिहाड़ जेल के गेट संख्या तीन से जेल के अंदर दाखिल हुए थे। जेल संख्या सात में चिदंबरम से यह मुलाकात करीब 25 मिनट तक चली थी।