Move to Jagran APP

Delhi: हत्या का आरोपित इनामी बदमाश गिरफ्तार, यूपी जाकर पुलिस ने धर दबोचा

हत्या और हत्या के प्रयास में फरार चल रहा भगोड़ा इनामी बदमाश गिरफ्तार किया गया है। आरोपित पर हत्या के प्रयास और लूट व अपहरण के कई मामले दर्ज हैं।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Thu, 28 Nov 2019 07:30 PM (IST)
Hero Image
Delhi: हत्या का आरोपित इनामी बदमाश गिरफ्तार, यूपी जाकर पुलिस ने धर दबोचा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। युवक की हत्या और हत्या के प्रत्यक्षदर्शी मृतक के पिता पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार एक बदमाश को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उस पर इन दो मामलों के अलावा हत्या के प्रयास और लूट व अपहरण के कई मामले दर्ज हैं। आरोपित की पहचान बुद्ध विहार दिल्ली के रहने वाले अवधेश तिवारी के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया के रुद्रपुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच ने उसे वहीं से गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल कमिश्नर बीके सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि हत्या और हत्या के प्रयास में फरार और लूट व अपहरण के मामले में भगोड़ा घोषित 25 हजार का इनाम बदमाश उत्तर प्रदेश के देवरिया में छुपा हुआ है। सूचना के आधार पर टीम ने देवरिया के रुद्रपुर में छापा मारा और अवधेश तिवारी को उसके घर से दबोच लिया गया।

दो महीने के लिए जेल भी गया था आरोपित

पूछताछ में उसने बताया कि वह 12वीं तक पढ़ा है और कंप्यूटर के बारे में जानकारी जुटाने के बाद 2006 में दिल्ली के वजीराबाद में कंप्यूटर की दुकान चलाने लगा था। 2011 में उसने अपने साथी अंश, शशि और राजुद्​दीन के लिए मिलकर एक ट्रक चालक से 12 हजार रुपये और मोबाइल लूटा था। इस मामले में वह गिरफ्तार हुआ। कार चोरी के भी एक मामले में वह पकड़ा गया था। जेल से आने के बाद 2015 में उसने राजुद्​दीन, रोहित चौहान और संजय के साथ मिलकर शाहबाद डेयरी में लूट के लिए हत्या का प्रयास किया था। मामले में वह जेल गया, लेकिन दो माह में जमानत पर बाहर आ गया।

रोहिणी कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा

इसके बाद 2016 में उसने अपने साथियों के संग लूट और अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में उसे रोहिणी कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। 2017 में पैसे के विवाद में हत्या के प्रयास के मामले में भी वह फरार चल रहा था। 2018 में उसने मयंक, रोहित और मोहन के साथ हरिओम नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस मामले में वह फरार था और हरिओम के पिता जो इस मामले में प्रत्यक्षदर्शी हैं, उनकी हत्या का प्रयास किया था।

 ये भी पढ़ेंः दिल्ली में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, भारी संख्या में पिस्टल और कारतूस बरामद

दिल्ली में अब महिला कांस्टेबल करेंगी पैट्रोलिंग, उत्तर-पूर्व जिले में बनाई गई स्पेशल टीम

 दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।