Move to Jagran APP

रंग-बिरंगी रोशनी से सजेगा सिग्नेचर ब्रिज, बनाई जा रही है योजना

दिल्ली की पहचान बन चुका सिग्नेचर ब्रिज पर रंग-बिरंगी रोशनी की व्यवस्था रहेगी। होली दिवाली पर रोशनी के विशेष शो भी किए जाएंगे।

By Pooja SinghEdited By: Updated: Sun, 01 Dec 2019 08:40 AM (IST)
Hero Image
रंग-बिरंगी रोशनी से सजेगा सिग्नेचर ब्रिज, बनाई जा रही है योजना

नई दिल्ली,ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली की पहचान बन चुका सिग्नेचर ब्रिज पर रंग-बिरंगी रोशनी की व्यवस्था रहेगी। होली, दिवाली पर रोशनी के विशेष शो भी किए जाएंगे। इसी तरह दो अक्टूबर को ब्रिज गांधी जी को समर्पित होगा। इस दिन गांधी जी के चित्र दिखाई देंगे। दिल्ली सरकार ने इसके लिए एक विस्तृत योजना बनाई है।

इसके लिए कंपनी निर्धारित हो गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्माण पर लगे प्रतिबंध के हटते ही इस योजना पर काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा।ब्रिज के पूरे 675 मीटर भाग में रंग- बिरंगी रोशनी की जाएगी। ब्रिज के 154 मीटर ऊंचे मुख्य पिलर पर 150 लाइटों का फोकस रहेगा। इन लाइटों को ब्रिज के पास खंभों पर लगाया जाएगा। इसके अलावा मुख्य पिलर के साथ लगे तारों को भी रोशनी से सजाया जाएगा। इस योजना को फरवरी के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।

वहीं पर्यटकों को मुख्य पिलर पर ले जाने के लिए ब्रिज से यमुना खादर की सतह तक रैंप बनाने का काम करने के लिए कंपनी निर्धारित हो चुका है। पार्किग क्षेत्र व कैफेटेरिया के लिए भी कंपनी निर्धारित हो चुकी है। यह कार्य भी फरवरी अंत तक पूरा होगा। बता दें कि वजीराबाद में यमुना नदी पर बने जिस बहु- प्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज का जनता को पिछले 14 साल के इंतजार के बाद ठीक एक साल पहले 4 नवंबर 2018 को जनता को समर्पित किया गया था।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।