Move to Jagran APP

AIIMS के नाम दर्ज होगा सिर से जुड़े बच्चों को अलग करने का रिकॉर्ड

एम्स के डॉक्टरों ने ओडिशा के रहने वाले जुड़वां भाइयों जग्गा व बलिया की सर्जरी कर उन्हें अलग करने में सफलता हासिल की थी।

By JP YadavEdited By: Updated: Wed, 01 Jan 2020 09:49 AM (IST)
Hero Image
AIIMS के नाम दर्ज होगा सिर से जुड़े बच्चों को अलग करने का रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute Of Medical Science) के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। दरअसल, देश में सिर से जुड़े बच्चों को सफल ऑपरेशन के जरिये अलग करने का कीर्तिमान एम्स के नाम दर्ज होगा। एम्स के डॉक्टरों ने ओडिशा के रहने वाले जुड़वां भाइयों जग्गा व बलिया की सर्जरी कर उन्हें अलग करने में सफलता हासिल की थी।

एम्स के न्यूरो सर्जन डॉ. दीपक कुमार गुप्ता ने इस उपलब्धि को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड (limca book of records) में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड 2020 के संस्करण में इसे शामिल कर लिया जाएगा।

यहां पर बता दें कि ओड़ीसा के रहने वाले दो जुड़वां बच्चों जग्गा व बलिया 14 जुलाई, 2017 को एम्स में भर्ती किए गए थे। उनकी सर्जरी बेहद चुनौती पूर्ण थी। एम्स में 125 डॉक्टरों व पैरामेडिकल कर्मचारियों की टीम ने दो चरणों में 45 घंटे की सर्जरी में उन्हें एक दूसरे से अलग करने में सफलता हासिल की थी।

पहली सर्जरी 28 अगस्त, 2017 को हुई थी। इसके बाद 25 अक्टूबर, 2017 को दूसरी सर्जरी हुई। जिसके बाद उन्हें अलग किया जा सका। इसके बाद वे करीब दो साल तक एम्स में भर्ती रहे। छह सितंबर 2019 को उन्हें ओडिशा के अस्पताल में देखभाल के लिए स्थानांतरित किया गया। डॉ. दीपक ने कहा कि दो दिन पहले ही वह बच्चों से मिलकर वापस आए हैं। दोनों की सेहत ठीक है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।