Move to Jagran APP

Republic Day Parade 2020: रात 2 बजे बंद होंगे कई रास्ते, कुछ मेट्रो स्टेशन पर एंट्री रहेगी बैन

Republic Day Parade 2020 गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर निकलने वाली परेड लाल किले तक जाएगी। परेड के दौरान कई मार्गों पर यातायात पर प्रतिबंध रहेगा।

By JP YadavEdited By: Updated: Sat, 25 Jan 2020 08:29 AM (IST)
Hero Image
Republic Day Parade 2020: रात 2 बजे बंद होंगे कई रास्ते, कुछ मेट्रो स्टेशन पर एंट्री रहेगी बैन
नई दिल्ली, जेएनएन। Republic Day Parade 2020: गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर निकलने वाली परेड लाल किले तक जाएगी। परेड के दौरान कई मार्गों पर यातायात पर प्रतिबंध रहेगा। कई मार्ग 25 जनवरी की रात से ही बंद कर दिए जाएंगे। ये मार्ग 26 जनवरी को परेड खत्म होने के बाद खुलेंगे। वहीं रविवार को कई मेट्रो स्टेशन भी सुबह से लेकर दोपहर तक बंद रहेंगे। इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा तो होगी, लेकिन यहां से यात्रियों के बाहर निकलने और प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं शुक्रवार को इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन तिरंगी रोशनी में नहाया रहा।

यातायात पुलिस के संयुक्त आयुक्त एनएस बुंदेला के मुताबिक परेड रविवार को सुबह 9:50 बजे से विजय चौक से शुरू होकर लाल किले पर समाप्त होगी। इससे पहले नौ बजे इंडिया गेट पर कार्यक्रम भी होगा। परेड का मुख्य रूट विजय चौक, राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से लाल किल तक होगा। सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर विजय चौक से राजपथ और इंडिया गेट की तरफ 25 जनवरी शाम 6 बजे से 26 जनवरी को परेड खत्म होने तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड से राजपथ तक 25 जनवरी की रात 11 बजे से परेड खत्म होने तक यातायात की आवाजाही बंद रहेगी। सी-हेक्सागन इंडिया गेट मार्ग 25 की रात में दो बजे से परेड खत्म होने तक बंद रहेगा। वहीं 26 जनवरी की सुबह 10 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग पर दोनों तरफ से यातायात पर प्रतिबंधित रहेगा।

26 जनवरी को इन रास्तों का करें प्रयोग

उत्तरी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली जाने वाले वाहन चालक रिंग रोड-आश्रम चौक-सराय काले खां-आइपी फ्लाईओवर-राजघाट से रिंग रोड पहुंचे। मदरसा से लोधी रोड, अर¨बदो मार्ग-एम्स चौक, रिंग रोड धौला कुआं, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड, पार्क स्ट्रीट होते हुए मंदिर मार्ग पहुंचा जा सकता है। पूर्वी दिल्ली से पश्चिमी दिल्ली जाने के लिए लोग रिंग रोड-भैरो मार्ग-मथुरा रोड-लोधी रोड, अर¨बदो मार्ग, एम्स चौक, होते हुए मंदिर मार्ग जबकि रिंग रोड से बर्फ खाना चौक, रानी झांसी रोड, वंदे मातरम मार्ग से मंदिर मार्ग के रास्ते पश्चिमी दिल्ली पहुंच सकते हैं। रिंग रोड से पश्चिमी दिल्ली जाने वाले आइएसबीटी, चंदगी राम अखाड़ा, माल रोड, आजादपुर के रास्ते पंजाबी बाग पहुंच सकते हैं।

सुबह सात बजे से इन रास्तों पर ऑटो-टैक्सी रहेंगी प्रतिबंधित

  • बाबा खड़क सिंह मार्ग
  • शोक रोड से पटेल चौक
  •  संसद मार्ग से टॉल्सटॉय मार्ग
  • टॉल्सटॉय मार्ग से कस्तूरबा गांधी मार्ग
  • कस्तूरबा गांधी मार्ग से फिरोजशाह रोड
  • फिरोजशाह रोड से मंडी हाउस, भगवान दास रोड
  • मथुरा रोड
  • सुब्रमण्यम भारती मार्ग
  • हुमायूं रोड
  • एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग
  • कमल अता तुर्क मार्ग
  • कौटिल्य मार्ग और सरदार पटेल रोड
अंतरराज्यीय बसों के लिए यह होगा रूट

  •  गाजियाबाद से आने वाली बसें शिवाजी स्टेडियम की तरफ प्रतिबंधित रहेंगी। ये बसें एनएच-24 से रिंग रोड होते हुए भैरो रोड की तरफ जाएंगी।
  • एनएच-24 से आने वाली बसों को रोड नंबर-56 से दाहिनी मोड़कर आइएसबीटी आनंद विहार की तरफ भेजी जाएंगी।
  • गाजियाबाद से आने वाली बसों को वजीराबाद ब्रिज भेजने के लिए मोहन नगर से भोपुरा चुंगी की तरफ मोड़ा जाएगा।
  • धौला कुआं की तरफ से आने वाली बसों को वहीं पर रोका जाएगा।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन इस तरह पहुंचें

साउथ दिल्ली की तरफ से- धौला कुआं, वंदे मातरम मार्ग, पंचकुइयां रोड, कनाट प्लेस आउटर सर्कल, चेम्सफोर्ड रोड होते हुए पहाड़गंज साइड, जबकि मिंटो रोड होते हुए अजमेरी गेट साइड जाया जा सकता है।

पूर्वी दिल्ली की तरफ से स्टेशन जाने वाले वाहन चालक आइएसबीटी पुल, रानी झांसी रोड, डीबी गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड, पहाड़गंज ब्रिज द्वारा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।

26 जनवरी को ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

केंद्रीय विद्यालय एवं उद्योग भवन : सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक

लोक नायक मार्ग एवं पटेल चौक : सुबह 8 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजे तक

ऐसे पहुंच सकते हैं पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन

साउथ दिल्ली की तरफ से - पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए रिंग रोड-आश्रम चौक-सराय काले खां-रिंग रोड-राजघाट-रिंग रोड-चौक यमुना बाजार-एसपी मुखर्जी मार्ग-छत्ता रेल ब्रिज होते हुए जा सकेंगे। उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने में कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

यहां से मिलेंगी बसें

  • पार्क स्ट्रीट, उद्यान मार्ग,
  • आराम बाग रोड (पहाड़गंज)
  • कमला मार्केट
  • दिल्ली सचिवालय (आईजी स्टेडियम)
  • प्रगति मैदान (भैरो रोड)
  •  हनुमान मंदिर (यमुना बाजार)
  • आइएसबीटी कश्मीरी गेट
  • सराय काले खां
  • मोरी गेट
  •  तीस हजारी कोर्ट
वहीं, 26 जनवरी को सुबह 7 बजकर 30 मिनट से एक बजकर 30 मिनट तक रिंग रोड पर आइएसबीटी-सराय काले खां से आइएसबीटी कश्मीरी गेट तक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।