Move to Jagran APP

Republic Day 2020: जब चांदनी चौक से गुजरती थीं तोपें और मिसाइलें

लालकिला में रविवार को भारत पर्व का शुभारंभ होगा। इसमें देश की विविधता के दर्शन तो होंगे ही साथ ही यह दर्शकों को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत करने वाला होगा। लोग इस को देखकर गर्व महसूस करेंगे।

By Pooja SinghEdited By: Updated: Sun, 26 Jan 2020 02:50 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह का अलग ही अंदाज होता है
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। लालकिला में रविवार को भारत पर्व का शुभारंभ होगा। इसमें देश की विविधता के दर्शन तो होंगे ही साथ ही यह दर्शकों को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत करने वाला होगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर साल छह दिवसीय भारत पर्व का आयोजन होता है।

इसका आयोजन पर्यटन मंत्रलय करता है। इस बार के पर्व की थीम महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती है। ऐसे में इस पर्व में राष्ट्रपिता बापू के जीवन और विचार से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा। 26 जनवरी को शाम 5 बजे से शुरू होगा, जो रात्रि 10 बजे तक चलेगा। 27 जनवरी से 31 जनवरी तक यह दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहेगा। इसमें प्रवेश के लिए पहचान प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।

पर्व की तैयारियां जोरों पर है। लालकिला के ठीक सामने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए बड़ा स्टेज बनाया गया है। इस पर्व में विभिन्न राज्यों व मंत्रलयों के थीम स्टॉल, हस्त शिल्प के स्टाल और विभिन्न राज्यों के खानपान के स्टाल प्रमुख होंगे।

इसके अलावा भारत पर्व के दौरान गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर प्रदर्शित की जाने वाली झांकियां भी इसमें देखी जा सकेंगी। राजपथ पर गणतंत्र दिवस पर परेड देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग पहुंचते हैं। इसके लिए भोर से ही कारवां राजपथ की ओर बढ़ने लगता है।

उसमें भी सुरक्षा कारणों से मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद होने तथा वाहनों के प्रवेश पर रोक के कारण कई किलोमीटर से लोगों को पैदल चलकर वहां तक पहुंचना पड़ता है। पर कुछ साल पहले तक की ही बात है जब पुरानी दिल्ली के लोग घर बैठे ही परेड का लुत्फ उठाते थे। तब राजपथ की परेड पुरानी दिल्ली के सड़कों से भी गुजरती थी, जिसे देखने के लिए लोग न जाने कहां-कहां से पुरानी दिल्ली पहुंचते थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।