Move to Jagran APP

Delhi Metro: बंद किए गए सभी 5 मेट्रो स्टेशन खोले गए, DMRC ने दी जानकारी

DMRC ने 5 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिया था। जिसे अब दोबारा से खोल दिया गया है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Sun, 26 Jan 2020 07:40 PM (IST)
Hero Image
Delhi Metro: बंद किए गए सभी 5 मेट्रो स्टेशन खोले गए, DMRC ने दी जानकारी
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (DMRC) ने बंद किए गए सभी पांच मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट को फिर से खोल दिया है। अब मेट्रो का परिचालन सामान्य रुप से चल रहा है। डीएमआरसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार, खान मार्केट, मंडी हाउस और सुप्रीम कोर्ट (प्रगति मैदान) मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया थी  इसके अलावा उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया था। डीएमआरसी के अनुसार, मंडी मेट और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर सिर्फ इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध थी। 

गणतंत्र दिवस पर यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए शाम को लगभग दो घंटे के लिए ये मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे। जानकारी के अनुसार, इंडिया गेट पर करीब 50 हजार लोग एकत्रित हुए थे। इसलिए इंडिया गेट के नजदीक सभी मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। बताया जा रहा है कि छुट्टी का दिन होने की वजह से इंडिया गेट पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। ऐसे में भीड़ को देखते हुए पांच मेट्रो स्टेशन को करीब दो घंटे बंद रखना पड़ा। मेट्रो स्टेशन बंद होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को बस के जरिए अपने गंतव्य स्थान तक जाना पड़ा। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।