Move to Jagran APP

Delhi: पत्नी की पिटाई के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जहांगीरपुरी इलाके में एक ई-रिक्शा चालक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ई-रिक्शा चालक का शव एक पार्क में लगे पेड़ से लटका मिला है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Mon, 27 Jan 2020 07:02 PM (IST)
Hero Image
Delhi: पत्नी की पिटाई के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नई दिल्ली, प्रेट्र। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक ई-रिक्शा चालक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ई-रिक्शा चालक का शव एक पार्क में लगे पेड़ से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि शनिवार की रात में पत्नी से मारपीट के बाद वह घर से भाग गया था। उसने पत्नी के सिर में हथौड़ा से वार किया था।

गंभीर रुप से घायल रिहाना को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया और बाद में दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) विजयंत आर्य ने बताया कि मृतक चमन रिहाना का दूसरा पति था। रिहाना की पहली शादी से तीन बच्चे हैं। इन्हीं बच्चों को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। इसी मामले को लेकर वह मारपीट से मारपीट भी करता था। 

 पुलिस उपायुक्त विजयंत आर्य ने बताया कि मृतक चमन पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया था। वह पुलिस से बचने के लिए फरार हो गया था। सोमवार को कुछ लोगों ने पार्क में पेड़ लटका शव देखकर मामले की सूचना पुलिस की दी। इसके बाद मृतक की पहचान चमन (32वर्ष) के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।