Move to Jagran APP

CAA Delhi Protest: जानें उस छात्र के बारे में जिसे युवक ने विरोध मार्च के दौरान मारी गोली

CAA Delhi Protest मार्च में शामिल एक शख्स ने एक छात्र को गोली मार दी। जिस छात्र को गोली लगी उसका नाम शादाब फारुख है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Thu, 30 Jan 2020 09:00 PM (IST)
Hero Image
CAA Delhi Protest: जानें उस छात्र के बारे में जिसे युवक ने विरोध मार्च के दौरान मारी गोली

नई दिल्ली [अरविंद द्विवेदी]। CAA Delhi Protest: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ दिल्ली में चल रहा प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को जामिया से लेकर राजघाट तक पैदल मार्च किया। इस दौरान मार्च में शामिल एक शख्स ने एक छात्र को गोली मार दी। जिस छात्र को गोली लगी उसका नाम शादाब फारुख है। बताया जा रहा है कि शादाब जामिया मिलिया इस्लामिया में पत्रकारिता का कोर्स कर रहा है।

शादाब फारुख जब स्तानक कर रहा था तब वह जामिया ड्रामा क्लब (थिएटर) का सदस्य भी था। बताया जा रहा है कि उसकी रुचि गाने में भी है। इसके अलावा उसे फोटोग्राफी का शौक है।

एम्स में भर्ती है शादाब 

गोली लगने से घायल शादाब को एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसे बाद में एम्स रेफर कर दिया दया। जानकारी के मुताबिक छात्र के हाथ में गोली लगी है। शादाब भी विरोध मार्च में शामिल था। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

दरअसल विरोध मार्च चल ही रहा था तभी एक युवक ने गोली चला दी। गोली शादाब के हाथ में लगी। गोली चलाने वाला युवक प्रदर्शनकारियों की ओर से आया था। वह लगातार चिल्ला रहा था, आओ अभी तुम लोगों को देता हूं आजादी। अब पुलिस यह पता कर रही है कि वह प्रदर्शनकारियों में से एक था या कोई और। पुलिस गोली चलाने वाले हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

जेवर का रहने वाला है आरोपित

बंदूक लहराने और गोली मारने वाला युवक दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर का रहने वाला है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में उसके नाबालिग होने की जानकारी सामने आ रही है। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपित ने फेसबुक लाइव भी किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।