Move to Jagran APP

Delhi NCR cold Alert: 5.4 डिग्री तक गिरा पारा, अगले सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम का हाल

cold Alert प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही बर्फीली हवा के कारण दिल्ली में ठंड का स्तर बढ़ा है।

By JP YadavEdited By: Updated: Tue, 04 Feb 2020 09:49 AM (IST)
Hero Image
Delhi NCR cold Alert: 5.4 डिग्री तक गिरा पारा, अगले सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम का हाल
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता।  Delhi NCR cold Alert:  पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली-NCR में भी ठंड फिर परेशान करने लगी है। मंगलवार को भी सुबह ठंड का अहसास हुआ।

सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। हालांकि दिन में धूप निकली जिससे मौसम कुछ गर्म हुआ, लेकिन शाम के बाद मौसम फिर ठंडा हो गया। अभी अगले सप्ताह तक दिल्ली में ऐसी ही ठंडक बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। सोमवार को सबसे ठंडा इलाका लोधी रोड रहा जहां का न्यूनतम तापमान महज 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूर्वानुमान है कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान कमोबेश इतना ही बना रहेगा जबकि अधिकतम तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही बर्फीली हवा के कारण दिल्ली में ठंड का स्तर बढ़ा है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री तक गया। हालांकि मौसम साफ रहने के कारण दिन के समय मौसम गर्म हो रहा है। दिन में धूप निकल रही है जिससे अगले कुछ दिनों तक सामान्य रहने का अनुमान है। उम्मीद की जा रही है कि 9 फरवरी तक दिल्ली में कोहरा छाया रहेगा।

ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ा

दिल्ली में फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी एयर बुलेटिन के अनुसार सोमवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) महज 270 दर्ज किया गया। एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद का एक्यूआइ 231, गाजियाबाद का 306, ग्रेटर नोएडा का 282, गुरुग्राम का 184 और नोएडा का 280 दर्ज किया गया। गुरुग्राम की हवा सामान्य, गाजियाबाद की बहुत खराब जबकि अन्य सभी जगहों की खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दूसरी तरफ दिल्ली में पीएम 10 का स्तर सोमवार को बढ़कर 208 पर पहुंच गया। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।