Move to Jagran APP

दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में सुधार

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत में सुधार हो रहा है। ये जानकारी सर गंगा राम हॉस्पिटल के चेयरमैन ने दी।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Tue, 04 Feb 2020 08:55 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में सुधार
नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत में सुधार हो रहा है। सर गंगा राम हॉस्पिटल के चेयरमैन (Board of Management) डीएस राणा ने मंगलवार को बताया कि पेट में संक्रमण से पीड़ित सोनिया गांधी की हालत में सुधार है और वह स्थिर हैं।

बता दें कि सोनिया गांधी को दो फरवरी 2020 को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी भी उनके साथ अस्पताल पहुंचे थे।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रविवार को गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती किया गया है। उनका स्वास्थ्य ठीक है। अस्पताल के अनुसार, उन्हें शाम सात बजे अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां उनकी कई तरह की जांचं की गईं हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 5 फरवरी को सीलमपुर में उनकी रैली प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि बुधवार को होने वाली रैली में वह शामिल नहीं हो पायेंगी। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि सोनिया रैली को संबोधित करेंगी या उनकी जगह राहुल गांधी या फिर प्रियंका गांधी रैली में जाएंगे। बता दें कि राहुल गांधी बुधवार को भी दिल्ली में रैली करेंगे। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।