Move to Jagran APP

शाहीन बाग में बुर्के में कैमरा छिपाकर पहुंची महिला को प्रदर्शनकारियों ने पकड़ा, देखें वी़डियो

CAA Delhi Protest शाहीन बाग में धरना प्रदर्शन में बुर्का पहनकर पहुंची गैर मुस्लिम महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Wed, 05 Feb 2020 06:46 PM (IST)
Hero Image
शाहीन बाग में बुर्के में कैमरा छिपाकर पहुंची महिला को प्रदर्शनकारियों ने पकड़ा, देखें वी़डियो
नई दिल्ली, जेएनएन/एएनआइ। CAA Delhi Protest: शाहीन बाग में धरना प्रदर्शन में बुर्का पहनकर पहुंची गैर मुस्लिम महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। दरअसल एक महिला शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच बुर्के में कैमरा छिपाकर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि वह लोगों से प्रदर्शन से संबंधित सवाल कर रही थी। इस बीच शक के आधार पर लोगों ने उसकी जांच की तो एक कैमरा बरामद हुआ। 

प्रदर्शनकारियों का आरोप है की महिला उनका स्टिंग करने के लिए आई थी। महिला का नाम गुंजा कपूर बताया जा रहा है। महिला यूट्यूब पर चैनल चलाती है।

पुलिस हिरासत में हैं गुंजा कपूर

महिला के पास से कैमरा मिलते ही प्रदर्शनकारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने गुंजा कपूर को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि गुंजा बुर्के में कैमरा लगाकर वीडियो बना रही थी। जब लोगों ने उससे पूछा कि वह बुर्का पहनकर क्यों आयी है तो उसने उसका जवाब नहीं दे सकी। फिलहाल पुलिस आरोपित महिला से पूछताछ कर रही है। 

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

फायरिंग का मामला सामने आने के बाद धरनास्थल पर जाने वाले सभी रास्तों पर भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की टुकड़ियों को तैनात किया गया है। बिना जांच किसी को भी धरनास्थल पर जाने नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारी अपने स्तर पर भी धरना स्थल पर आने वालों की चेकिंग कर रहे हैं। 51 दिनों से चल रहे प्रदर्शन के कारण स्थानीय दुकानदारों का व्यापार चौपट हो गया है और स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय दुकानदार पिछले 50 दिनों से दुकान का शटर तक नहीं खोल पाए हैं। एक दुकानदार ने बताया कि दुकानें बंद होने से उनमें भरा सामान खराब हो रहा है।

सुरक्षा बढ़ाते ही घटने लगे प्रदर्शनकारी

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शाहीन बाग में महिलाएं कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रही हैं। धरने में जाने वालों की सुरक्षा जांच कड़ी की गई तो यहां आने वाले लोगों की संख्या भी कम होने लगी है। अभी कुछ दिन पहले ही धरने पर बैठे लोग दो गुटों में बंट गए थे। हालांकि, कुछ देर बाद विवाद खत्म हो गया था। लेकिन, इसका असर अब साफ दिखने लगा है। जहां पहले धरनास्थल प्रदर्शनकारियों से खचाखचा भरा रहता था। अब वह खाली नजर आता है। टेंट के अंदर महिलाओं की मौजूदगी भी कम होने लगी है। सड़क के बीचोंबीच चलाए जा रहे लंगर को सड़क किनारे शिफ्ट कर दिया गया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।