Move to Jagran APP

JNU Student Harassment Case: कैंपस में छात्रा से यौन उत्पीड़न में जेएनयू छात्र गिरफ्तार

JNU student Raghvendra Mishra दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने JNU के ही एक छात्र को गिरफ्तार किया है।

By JP YadavEdited By: Updated: Thu, 06 Feb 2020 11:44 AM (IST)
Hero Image
JNU Student Harassment Case: कैंपस में छात्रा से यौन उत्पीड़न में जेएनयू छात्र गिरफ्तार
नई दिल्ली, एएनआइ। हिंसक प्रदर्शनों के लिए लगातार बदनाम हो रहा देश का नामी संस्थान जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) फिर चर्चा में है।  इस बार जेएनयू छात्र पर एक छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है, वहीं शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।  समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जिस छात्र को गिरफ्तार किया है, उसका नाम राघवेंद्र मिश्रा बताया जा रहा।

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, बुधवार को ही जेएनयू के छात्र राघवेंद्र मिश्रा को जेएनयू परिसर में एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 

यहां पर बता दें कि पिछले अगस्त महीने में भी जेएनयू की छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया था। दुष्कर्म पीड़िता लड़की मूलरूप से यूपी के कानपुर की रहने वाली थी और जेएनयू में भाषा की छात्रा थी। आरोप था कि ड्राइवर ने चलती कैब में जेएनयू छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं, दुष्कर्म के बाद ड्राइवर युवती को तीन घंटे से भी अधिक समय तक घुमाता रहा। हैरानी की बात तो यह थी कि इस दौरान किसी पुलिस कर्मी की नजर उस कैब पर नहीं पड़ी।  

वहीं, जांच के दौरान पुलिस ने बताया था कि वह रात को मंदिर मार्ग इलाके में छात्रा ने जेएनयू जाने के लिए कैब बुक की थी। ड्राइवर ने रात में सुनसान सड़क पर कैब रोकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया फिर रात में तीन घंटे तक उसे सड़कों पर घुमाता रहा। सुबह छात्रा बेहोशी की हालत में दक्षिण दिल्ली में IIT के पास एक पार्क में मिली। लोगों की नजरें पड़ी उन्होंने पुलिस की इस बात की सूचना दी। 

इस मामले के सामने आने के बाद इस पर राजनीति भी तेज हो गई थी। दिल्ली महिला आयोग ने भी सक्रियता दिखाते हुए दिल्ली पुलिस पर कई सवाल खड़े किए थे। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।