Move to Jagran APP

Delhi Weather Forecast: विदाई की तैयारी में सर्दी, पढ़िए- पूरे सप्ताह के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह अधिकतम 28 जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

By JP YadavEdited By: Updated: Mon, 24 Feb 2020 12:33 PM (IST)
Hero Image
Delhi Weather Forecast: विदाई की तैयारी में सर्दी, पढ़िए- पूरे सप्ताह के मौसम का हाल
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता।  बारिश का असर खत्म होते ही दिल्ली-एनसीआर में तापमान फिर बढ़ने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, आसमान साफ रहने और पश्चिमी विक्षोभ न होने से आने वाले दिनों में तापमान के साथ गर्मी भी बढ़ जाएगी। 

सप्ताह के अंत तक हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह अधिकतम 28, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर बादल छाएंगे और हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

इससे पहले रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 50 से 98 फीसद दर्ज हुआ। रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 27.3 व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में न्यूनतम 14.7 डिग्री दर्ज हुआ।

 मंलवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है। सुबह धुंध होगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 एवं 12 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

नियंत्रण में ही रहा प्रदूषण

रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर का वायु प्रदूषण नियंत्रण में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी एयर बुलेटिन के अनुसार रविवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 225 दर्ज किया गया। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 224, गाजियाबाद का 248, ग्रेटर नोएडा का 234, गुरुग्राम का 220 और नोएडा का 232 दर्ज किया गया। सभी जगहों की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।