Move to Jagran APP

Heroes of Delhi Violence: हिंसा के बीच इंसानियत की मिसाल बने चांद बाग के रईसुल इस्लाम

Heroes of Delhi Violence दिल्ली में तनाव के बीच रईसुल इस्लाम जैसे लोग भाईचारे का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। रईसुल ने कर्फ्यू जैसे माहौल में भी दुकान खोल जरूरमंतों को दवा दी।

By TaniskEdited By: Updated: Fri, 28 Feb 2020 05:39 PM (IST)
Hero Image
Heroes of Delhi Violence: हिंसा के बीच इंसानियत की मिसाल बने चांद बाग के रईसुल इस्लाम

नई दिल्ली, एएनआइ। Heroes of Delhi Violence: नागरिकता संशोधन कानून 2019 (CAA) को लेकर भड़की हिंसा के कारण दिल्ली में तनाव का माहोल है। उत्तर पूर्वी दिल्ली का मंजर काफी भयवाह है। हिंसा में अब-तक 34 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 200 से ज्यादा घायल हैं। एक तरफ जहां इंसान ही इंसान का दुश्मन बना हुआ है, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इस दौरान भाईचारे का माहौल बनाने की कोशिश कर इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं। इन्हीं में एक शख्स हैं चांद बाग के रईसुल इस्लाम, जो एक मेडिकल स्टोर चलाते हैं। 

रईसुल इस्लाम उन लोगों को दवाएं मुहैया करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनको इसकी तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने कहा ' स्थिति अब बेहतर है। मैं उन लोगों को दवाइयां मुहैया करने की कोशिश कर रहा हूं, जिनको इसकी तत्काल आवश्यकता है। दोनों समुदायों के लोगों ने सामान्य स्थिति बहाल करने में मदद करने के लिए क्षेत्र में शांति मार्च निकाला।' रईसुल अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो लोगों के बीच पैदा हुई खाई को पाटने की कोशिश कर रहे हैं। उनके जैसे कई ऐसे  शख्स है, जो इस नाजुक समय में बगैर जाति और मजहब देखे लोगों की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं।  

भयावह मंजर को याद कर सिहर जा रहे लोग

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा की जद में आए लोगों के परिजन शांत महौल और सामान्य स्थिति का इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए बीते तीन दिन किसी भयानक सपने से कम नहीं है। जीटीबी और एलएनजेपी अस्पताल में कई लोगों का उपचार जारी है। इस भयावह मंजर को याद करते हुए लोग सिहर जा रहे हैं। यहां अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के परिजनों ने दर्दनाक हिंसा के बारे में बताया।    

106 लोग गिरफ्तार, 18 एफआइआर दर्ज 

जीटीबी अस्पताल ने 30 लोगों की मौत की पुष्टि की है, वहीं लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल से दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के सिलसिले में 18 एफआइआर दर्ज की हैं और 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।