Move to Jagran APP

Rishi Kapoor: Rishi Kapoor: जानें- परमिशन के बाद मुंबई क्यों नहीं गईं ऋषि कपूर की बेटी, अधूरी रह गई ख्वाहिश

Rishi Kapoor मूवमेंट पास मिलने के बाद परिवार अभी तय नहीं कर पाया है कि बेटी रिद्धिमा परिवार के चार सदस्यों के साथ मुंबई जाने के लिए कब रवाना होंगी।

By JP YadavEdited By: Updated: Thu, 30 Apr 2020 08:33 PM (IST)
Hero Image
Rishi Kapoor: Rishi Kapoor: जानें- परमिशन के बाद मुंबई क्यों नहीं गईं ऋषि कपूर की बेटी, अधूरी रह गई ख्वाहिश

नई दिल्ली [गौरव वाजपेयी]। Rishi Kapoor: सिने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद दिल्ली में रहने वाली उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) पापा के अंतिम दर्शन के लिए बृहस्पतिवार को मुंबई नहीं पहुंच पाईं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता को याद किया और प्रार्थना की। दिल्ली पुलिस की तरफ से रिद्धिमा और उनके स्वजनों को सड़क मार्ग से मुंबई जाने के लिए पास दिए गए हैं।

सुबह ही मुंबई जाने की मंजूरी मिल गई थी रिद्धिमा को

सूत्रों के मुताबिक, बृह्न मुंबई निगम ने परिवार को 3-4 बजे के बीच ही ऋषि कपूर के पार्थिव  शरीर के दाह संस्कार की इजाजत दी। ऐसे में सड़क मार्ग से रिद्धिमा को मुंबई जाने में कम से कम 12-14 घंटे लग जाते। ऐसे में वहां पहुंचने का मकसद ही अधूरा रह जाता। ऐसे में परिवार ने बृहस्पतिवार को ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में जाने का निर्णय टाल दिया। 

वहीं, डीसीपी साउथ ईस्ट आरपी मीणा ने बताया कि ऋषि कपूर की बेटी दिल्ली की फ्रैंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं। अपने पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद रिद्धिमा के परिवार की तरफ से पांच लोगों के मूवमेंट पास के लिए आवेदन किया गया था। इन अनुरोध को स्वीकार करते हुए बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:45 बजे ही पास जारी कर दिए गए थे। इस दौरान उनके घर के पास पुलिस अधिकारी तैनात रहे।

शुक्रवार सुबह मुंबई जाएंगी रिद्धिमा

बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार सुबह मुंबई के लिए रवाना होंगी। रिद्धिमा के साथ साथ उनके पति भारत साहनी, बेटी समारा साहनी, दृगलक्ष्मी राय और अक्षय साहनी को दिल्ली पुलिस की तरफ से मुबंई के लिए सिंगल रूट रोड पास जारी किए गए हैं। सूचना मिलने के बाद रिद्धिमा के घर पर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा रहा। हालांकि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने किसी को भी घर तक जाने की अनुमति नहीं दी।

रिद्धिमा को रहेगा अंतिम दर्शन नहीं कर पाने का मलाल

वहीं, बृहस्पतिवार दोपहर बाद मुंबई के चंदनवाड़ी में अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम हुआ और उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। दुखद यह रहा कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी  कपूर अपने पापा  ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं, क्योंकि उनका दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिये दिल्ली से मुंबई जाने का कार्यक्रम रद हो गया। 

बता दें कि रिद्धिमा की गुजारिश पर दिल्ली पुलिस ने इस बाबत राहत देते हुए ऋषि कपूर की बेटी के परिवार के पांच लोगों के लिए पास जारी किया है, जिससे वे मुंबई जा सकें। इनमें ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा भी हैं।

ये पांच लोग दिल्ली से जा रहे हैं मुंबई

  1. भरत साहनी
  2. रिद्धिमा साहनी
  3. समारा साहनी
  4. दृगलक्ष्मी राय
  5. अक्षय साहनी

डीसीपी दक्षिण दिल्ली आरपी मीणा (DCP southeast, RP Meena) के मुताबिक, ऋषि कपूर की बेटी के अनुरोध पर मुंबई जाने के लिए कुल पांच लोगों के लिए पास जारी किया गया है। इनमें रिद्धिमा भी शामिल हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा अपने परिवार के साथ साउथ-ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं। रिद्धिमा ज्वैलरी डिजाइनर हैं और 2006 में भरत साहनी से शादी के बाद दिल्ली शिफ्ट हो गई थीं।  

गौरतलब है कि बुधवार रात को पिता ऋषि कपूर की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद से ही उनकी बेटी रिद्धिमा बहुत परेशान थीं। बृहस्पतिवार सुबह पापा के निधन की खबर आने के बाद रिद्धिमा ने केंद्र सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी थी।

गौरतलब है कि 70-80 के दशक में चॉकलेटी हीरो के तौर पर करोड़ों भारतीयों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की अवस्था में बृहस्पतिवार सुबह 8.45 बजे मुंबई के गिरगांव स्थित सर एचएन रिलायंस फाइउंडेशन अस्पताल में निधन हो गया।

अंतिम समय में पत्नी व बेटा थे साथ, बेटी थी दिल्ली में

बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर के निधन के समय परिवार के सदस्यों में पत्नी नीतू सिंह और बेटा रणवीर कपूर साथ थे, तो बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली में थी। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और क्रिकेटर से राजनेता बने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद गौतम गंभीर ने भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।