Move to Jagran APP

Coroanvirus: दिल्ली हाई कोर्ट का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, LNJP में भर्ती

दिल्ली हाई कोर्ट में एक रजिस्ट्री कर्मचारी (registry official) को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने हाई कोर्ट के सूत्रों से हवाले से यह खबर दी है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Sun, 03 May 2020 03:34 PM (IST)
Hero Image
Coroanvirus: दिल्ली हाई कोर्ट का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, LNJP में भर्ती
नई दिल्ली, प्रेट्र। दिल्ली हाई कोर्ट में एक रजिस्ट्री कर्मचारी (registry official) को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने हाई कोर्ट के सूत्रों से हवाले से यह खबर दी है। कर्मचारी को लोकनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हाई कोर्ट के कर्मचारी के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। कर्मचारी के परिजनों को होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। 

लोकनायक में अब तक नौ मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल

बता दें कि कोरोना के गंभीर मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी के असर को देखने के लिए क्लीनिकल ट्रायल जारी है। इसी क्रम में शनिवार को भी दो मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाया गया। इस तरह लोकनायक अस्पताल में अब तक नौ मरीजों पर इस्तेमाल किया जा चुका है। डॉक्टर इसके शुरुआती नतीजों से उत्साहित हैं। क्योंकि 60 वर्षीय एक बुजुर्ग मरीज को अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है। कोरोना के इलाज के लिए अब तक कोई प्रमाणित दवा नहीं है। ऐसे में प्लाज्मा थेरेपी को उम्मीद की एक किरण के रूप में देखा जा रहा है।

इस वजह से भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) की स्वीकृति से इसक ट्रायल शुरू किया गया है। ट्रायल के परिणाम आने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में यह कितना कारगर है। फिर भी अच्छी बात यह है कि दिल्ली में अब तक तीन मरीज प्लाज्मा थेरेपी से ठीक हो चुके हैं। सबसे पहले मैक्स अस्पताल में एक मरीज ठीक हुआ था। इसके बाद लोकनायक अस्पताल व अपोलो अस्पताल में भी एक-एक मरीज ठीक हुए। अपोलो ने फिलहाल इसका इस्तेमाल बंद कर दिया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।