Move to Jagran APP

Boys Locker Room आखिर है क्या बला, जिसने सोशल मीडिया पर फैलाई सनसनी; ट्विटर पर हुआ ट्रेंड

Boys Locker Room Boys Locker Room है क्या जिसकी वजह से दिल्ली महिला आयोग दिल्ली पुलिस के साथ-साथ इंस्टाग्राम को भी नोटिस देकर 8 मई तक जवाब मांग चुका है।

By JP YadavEdited By: Updated: Tue, 05 May 2020 12:45 PM (IST)
Hero Image
Boys Locker Room आखिर है क्या बला, जिसने सोशल मीडिया पर फैलाई सनसनी; ट्विटर पर हुआ ट्रेंड
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Boys Locker Room: ब्वॉयज लॉकर रूम का विवाद सामने आने के बाद सोशल मीडिया में इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ज्यादातर का मानना है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। आइये जानते हैं कि Boys Locker Room है क्या, जिसकी वजह से दिल्ली महिला आयोग दिल्ली पुलिस के साथ-साथ इंस्टाग्राम को भी नोटिस देकर 8 मई तक  जवाब मांग चुका है।

बता दें कि इंस्टाग्राम अकाउंट Boys Locker Room पर लड़कियों के फोटो पर अश्लील और आपत्तिजनक कमेंट किए जाते हैं। बाकायदा कई छात्र इस पर चैट करते हैं। चैट पर प्रतिक्रिया भी आती है। इसमें लड़कियों को लेकर ऐसी अश्लील टिप्पणी की जाती है, जो बेहद ही आपत्तिजनक है और कार्रवाई के दायरे में आती है। ट्विटर पर जो स्क्रीनशॉट वायरल हुए हैं, उसके मुताबिक इस ग्रुप चैटिंग के दौरान लड़कियों के साथ हैवानियत की साजिश तक रची जाती है।  

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, Boys Locker Room ग्रुप कुछ समय पहले ही बनाया गया है। इसमें ग्रुप एडमिन समेत कुल दर्जन छात्र शामिल हैं। इस ग्रुप में जो छात्र शामिल हैं, वे अलग-अलग स्कूलों से संबंध रखते हैं, जो नाबालिग की श्रेणी में आते हैं। 

यहां पर बता दें कि सोशल मीडिया के जरिये जहां लोगों को कई लाभ मिले हैं, वहीं इसका गलत प्रयोग कई बार बड़ी समस्या खड़ी कर देता है। ऐसा ही कुछ स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए एक इंस्टाग्राम ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। ब्वॉयज लॉकर रूम नाम से इंस्टाग्राम पर बने इस समूह पर स्कूल की छात्राओं के बारे में अश्लील टिप्पणियां और उनके साथ दुष्कर्म करने तक की योजनाएं साझा की जा रही थीं। 

पुलिस के मुताबिक, यह इंस्टाग्राम पर बनाया गया स्कूली छात्रों का ग्रुप है। जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं की फोटो साझा करते हैं और अश्लील बातें करते हैं। साथ ही दुष्कर्म करने के तरीकों पर लड़के चर्चा करते हैं।

Bois Locker Room: सभी 21 छात्रों की हुई पहचान, पकड़े गए एक छात्र का मोबाइल भी बरामद

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।