Move to Jagran APP

COVID-19: दिल्ली में लोगों को जागरूक करने के लिए थानाध्यक्ष ने अपनाया अनोखा तरीका

Coronavirus कोरोना से लोगों को बचाने के लिए प्रीत विहार के थानाप्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा अनोखा तरीका अपना रहे हैं।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Tue, 05 May 2020 02:02 PM (IST)
Hero Image
COVID-19: दिल्ली में लोगों को जागरूक करने के लिए थानाध्यक्ष ने अपनाया अनोखा तरीका
नई दिल्ली [स्वदेश कुमार]। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती के साथ कोरोना से लोगों को बचाने के लिए प्रीत विहार के थानाप्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा अनोखा तरीका अपना रहे हैं। वह प्रतिदिन थाने के पुलिसकर्मियों साइकिल से इलाके में गश्त करते हैं। गले में छोटा साथ लाउडस्पीकर लगाए रखते हैं। इसमें कोरोना से बचने के उपाय और लॉकडाउन का पालन करने के संदेश होते हैं।

इसके साथ मुंह पर जो मास्क लगाते हैं, उस पर भी घर में रहने का संदेश लिखा हुआ होता है। उनकी इस पहल को पूर्वी जिला उपायुक्त जसमीत सिंह ने भी सराहा है। उनका कहना है कि सभी थानों के पास साइकिलें हैं। इसका प्रयोग सभी थानाप्रभारी कर सकते हैं।

इसलिए अपनाया साइकिल की सवारी का तरीका

महेंद्र कुमार मिश्रा बताते हैं कि लाउस्पीकर से दिल्ली पुलिस जारी संदेश प्रसारित होते हैं। साइकिल पर धीरे-धीरे चलने के कारण लोग पूरे संदेश को सुन पाते हैं। इसमें कई तरह के संदेश हैं, मसलन जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें। एक जगह पर पांच से अधिक लोग इकट्ठे न हों। शारीरिक दूरी का पालन करें। बाहर निकलें तो मास्क लगाएं। मास्क पर संदेश लिखा हुआ है घर में रहें, सुरक्षित रहें। साइकिल पर होने के कारण लोग मास्क पर लिखे संदेश को भी पढ़ते हैं।

महेंद्र मिश्रा बताते हैं कि स्वस्थ लोगों पर कोरोना का प्रहार कम होता है। इसलिए भी वह साइकिल चला रहे हैं तो ताकि अपने आपको तंदुरूस्त रख सकें और यही संदेश दूसरों को भी दे सकें। साइकिल पर किसी और न बैठाएं तो शारीरिक दूरी का भी पालन होता है। इससे छोटी और संकरी गलियों में भी पुलिस पहुंच रही है। अगर थानाप्रभारी साइकिल पर निकलेंगे तो अन्य पुलिसकर्मी भी प्रोत्साहित होते हैं। पर्यावरण संरक्षण में भी साइकिल की सवारी सहायक है। उनका प्रयास है कि लोग कोरोना से बचें और साइकिल चलाकर अपनी सेहत को भी दुरुस्त रखें।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।