Move to Jagran APP

Delhi Weather Update: दिल्ली में उमस-गर्मी जारी, हरियाणा के महेंद्रगढ़-नारनौल में बारिश

Delhi Weather Update दिल्ली से सटे हरियाणा के कोसली महेंद्रगढ़ और नारनौल में कुछ घंटों में बारिश हो सकती है।

By JP YadavEdited By: Updated: Wed, 01 Jul 2020 08:41 AM (IST)
Hero Image
Delhi Weather Update: दिल्ली में उमस-गर्मी जारी, हरियाणा के महेंद्रगढ़-नारनौल में बारिश

नई दिल्ली, एएनआइ। Delhi Weather Update: उमस-गर्मी के बीच मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आ रही है। दिल्ली से सटे हरियाणा के कोसली, महेंद्रगढ़ और नारनौल में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 

वहीं, बढ़ती उमस और गर्मी से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बुरा हाल है। बुधवार को भी मौसम के शुष्क एवं गर्म बने रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुआ। वहीं, मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, बुधवार और बृहस्तपतिवार दोनों दिन इसी तरह मौसम रहेगा। बादल तो छाएंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों को उमस से परेशान किया, वहीं दफ्तर जा रहे लोग भी सुबह-सुबह गर्मी और पसीने से तर नजर आए।

3 जुलाई से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 2 जुलाई यानी शुक्रवार की रात से दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलेगा। इसके बाद अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान है। दरअसल, 3 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर में दोबारा मानूसन सक्रिय होगा, जिसके बाद लगातार कई दिनों तक बारिश होगी।

वहीं, स्काइमेट वेदर के मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून की अक्षीय रेखा इस समय दिल्ली से बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों तक बनी हुई है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश में बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, लेकिन मौसम शुष्क और काफी गरम बना रहेगा।

इससे पहले मंगलवार को पूरे दिन उमस और गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास तो अधिकत पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।