Move to Jagran APP

दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट में बस ने मारी ई-रिक्शा चालक को टक्कर, मौत

पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मो. साहिद के रूप में हुई है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Fri, 31 Jul 2020 02:55 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट में बस ने मारी ई-रिक्शा चालक को टक्कर, मौत

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मो. साहिद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार साहिद रोहतक रोड पर लाल बत्ती के हरी होने का इंतज़ार कर रहे थे। इनके आगे हरे रंग की डीटीसी लो फ्लोर बस खड़ी थी। तभी अचानक नीले रंग की डीटीसी बस ने पीछे से ई रिक्सा में जबरदस्त टक्कर मार दी।

जोरदार टक्कर से ई रिक्शा का अगला हिस्सा हरे रंग वाले डीटीसी बस में जा घुसा। ई रिक्सा चला रहे साहिद भी बस में फंस गए। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित बस चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। साहिद आनंद पर्वत में रहते थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।