Move to Jagran APP

नशे के काले धंधे में शामिल विदेशियों के संपर्कों को खंगाल रही पुलिस

कभी गांजा तो कभी हेरोइन की तस्करी के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। नशा तस्करी के ये मामले पुलिस के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। पिछले दिनों अनेक ऐसे मामले सामने आए जिनमें तस्करी के तार दिल्ली से बाहर स्थित राज्यों से जुड़े मिले। परेशान करने वाली बात है कि नशे के काले धंधे में अब विदेशी भी शामिल होने लगे हैं। सुकून की बात यह है कि पुलिस कई आरोपितों को पकड़ भी रही है।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 02 Aug 2020 08:03 PM (IST)
Hero Image
नशे के काले धंधे में शामिल विदेशियों के संपर्कों को खंगाल रही पुलिस

गौतम कुमार मिश्रा, पश्चिमी दिल्ली : कभी गांजा तो कभी हेरोइन की तस्करी के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। नशा तस्करी के ये मामले पुलिस के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। पिछले दिनों अनेक ऐसे मामले सामने आए जिनमें तस्करी के तार दिल्ली से बाहर स्थित राज्यों से जुड़े मिले। परेशान करने वाली बात यह है कि नशे के काले धंधे में अब विदेशी भी शामिल होने लगे हैं। पुलिस कई आरोपितों को पकड़ भी रही है।

बॉक्स

मामला एक

40 ग्राम हेरोइन बरामद

कापसहेड़ा थाना पुलिस ने जून महीने में एक शख्स से 40 ग्राम हेरोइन बरामद किया। आरोपित ने इसे प्लास्टिक के 220 पाउचों में रखा था। अभी तक पुलिस को आरोपित सन्नी के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में कुल 21 मामलों की जानकारी हुई है। पुलिस अब यह पता करने में जुटी है कि हेरोइन की यह खेप कहां और किसके लिए लेकर आरोपित ले जा रहा था। आशंका है कि यह खेप बिहार से यहां लाई गई थी।

बॉक्स

मामला दो

आइवरी कोस्ट का नागरिक गिरफ्तार

जून महीने में ही मोहन गार्डन थाना पुलिस ने अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट के एक नागरिक जॉन जैक्स को मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इसे तब दबोचा जब यह क्षेत्र में मादक पदार्थ की आपूर्ति करने आया था। आरोपित के पास से करीब 260 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पूछताछ में उसने बताया कि अपने देश में गरीबी के कारण वह बिजनेस वीजा पर भारत आया था और आने के बाद ही पैसे कमाने के लिए किसी अफ्रीकन कंपनी में काम करने लगा। वहीं से वह मादक पदार्थ तस्करी करने लगा। आरोपित ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने अपनी कुछ महिला मित्रों को भी इस काले धंधे में शामिल किया है। पुलिस को इनकी भी तलाश है।

मामला तीन

महिला दोस्त के खर्च को उठाने के लिए शुरू किया नशे का धंधा

जून महीने में ही मोहन गार्डन थाना पुलिस ने अफ्रीकी देश नाइजीरिया के एक नागरिक को ड्रग्स की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपित के पास से पुलिस ने ड्रग्स की करीब सौ ग्राम मात्रा बरामद की है। आरोपित शख्स बिना वीजा के यहां रह रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने जब आरोपित से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी कई महिलाओं से दोस्ती है। उन सभी के खर्च को वही उठाता है। इसके लिए पैसे का इंतजाम कहां से किया जाए, यह एक बड़ी समस्या थी। इस समस्या को उसने ड्रग्स के काले धंधे से दूर किया। पुलिस इस काले धंधे से जुड़ी तमाम कड़ियों को ढूंढने का प्रयास कर रही है। मामला चार

वीजा अवधि समाप्त होने के बाद शुरू किया नशे का काम

जुलाई महीने में पश्चिमी जिला पुलिस ने नाइजीरियाई मूल के एक नागरिक को तब दबोच लिया जब वह हेरोइन की खेप किसी को सौंपने जा रहा था। आरोपित की पहचान स्टीवन के रूप में हुई है। तिलक नगर इलाके के कृष्णा पार्क में किराये के कमरे में रहने वाला स्टीवन बिजनेस वीजा पर भारत आया था। यहां आने के बाद उसने नशे का काला धंधा शुरू कर दिया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2017 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था। वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद वह गैर कानूनी रूप से यहां रहने लगा और नशे का काला धंधा करने लगा। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपित के पास हेरोईन कहां से आई और वह किसे देने जा रहा था।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।